क्राइम

विदेशों से आतंकी फंडिंग! अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला मामले में NIA ने 3 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

अमृतसर में ठाकुरद्वारा सनातन मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया. मोहाली स्थित विशेष एनआईए अदालत में दायर आरोप पत्र में विशाल गिल उर्फ ​​चूची, भगवंत सिंह उर्फ ​​मन्ना भट्टी और दीवान सिंह उर्फ ​​सनी को हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में उनकी भूमिका के लिए आरोपी बनाया है.

दो बाइक सवार हमलावरों ने 15 मार्च 2025 को मंदिर पर ग्रेनेड फेंका था. एनआईए ने बताया कि विशाल गिल हमले को अंजाम देने वाले दो बाइक सवारों में से एक था. वहीं भगवंत सिंह पर हमलावरों को शरण देने, ग्रेनेड छिपाने, मोटरसाइकिल मुहैया कराने और अन्य लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने में मदद की.

एक आरोपी मारा गया

आरोप पत्र के मुताबिक दीवान सिंह उर्फ ​​सनी पर सह आरोपियों को शरण देने और सबूत नष्ट करने का आरोप है, जबकि एक हमलावर गुरसिदक सिंह उर्फ ​​सिदकी हमले के दो दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था.

एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार

इस मामले में एक अन्य प्रमुख आरोपी शरणजीत कुमार को एनआईए ने 5 सितंबर 2025 को बिहार के गया से गिरफ्तार किया था. उसके साथ ही विदेश में बैठे फरार आरोपी बादलप्रीत सिंह के खिलाफ भी जांच जारी है.

एनआईए की जांच में सामने आया है कि इस हमले के लिए विदेशी ऑपरेटर्स ने यूपीआई और मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (एमटीएसएस) के माध्यम से आतंकी फंडिंग की थी. एजेंसी इस आतंकी मॉड्यूल के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क और अन्य फरार आरोपियों की पहचान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें- भारत-पाक मैच विवाद पर बृजभूषण सिंह ने दी अपनी प्रतिक्रिया, लपेटे में ट्रंप भी आ गए

सांप्रदायिक हिंसा फैलानी की साजिश

इस हमले को पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में भय और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का पर्दाफाश

एनआईए ने इस मामले में 11 सितंबर को तीन हथगोले और एक पिस्तौल बरामद की थी, जिससे एक बड़े हथियार और विस्फोटक सिंडिकेट से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है.

एनआईए ने आरोपी शरणजीत कुमार उर्फ ​​सनी से पूछताछ के बाद पंजाब में बटाला के भामरी गांव से हथगोले बरामद किए. एनआईए ने एक .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की, जो शरणजीत को उसके विदेशी आकाओं ने पंजाब की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश के तहत मुहैया कराई थी. बरामद विस्फोटक और हथियारों को फोरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

12 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

22 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

22 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

46 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago