क्राइम

एक शादी में 50 लाख खर्च, बिल सिर्फ 2 लाख… दिल्ली-एनसीआर में क्‍यों हो रहा ऐसा, Bharat Express पर देखिए आज रात ऑपरेशन ‘चोरी की बारात’

भारत एक्सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क पर आज (शुक्रवार) रात 8 बजे देखिएगा खास स्टिंग ऑपरेशन ‘चोरी की बारात’. इस टीवी शो में बताया जाएगा कि किस तरह दिल्ली-एनसीआर में ठगों का गिरोह लोगों को अपना शिकार बनाता है. भारत एक्सप्रेस की SIT ने 15 दिन तक अंडरकवर कैमरे के साथ दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के 20 से ज्यादा बड़े बैंक्वेट हॉल्स में छानबीन की. जो खुलासे सामने आए, वो आपको दंग कर देंगे.

सरकार को सिर्फ 8-10 हजार करोड़ मिल पा रहे ?

दिल्ली-एनसीआर में हर साल करीब 5 लाख शादियां होती हैं. इनमें से आधी शादियां इतनी धूमधाम से होती हैं कि एक ही फंक्शन में 50 लाख से 2 करोड़ तक सिर्फ खाने-पीने पर उड़ जाते हैं. कुल मिलाकर शादी का बाजार 1.80 लाख करोड़ रुपए का है. इस पर 18% GST लगना चाहिए, यानी सरकार को हर साल कम से कम 18-20 हजार करोड़ रुपए टैक्स मिलना चाहिए. लेकिन हैरानी की बात ये है कि असल में सरकार को सिर्फ 8-10 हजार करोड़ ही मिलते हैं. बाकी 10 हजार करोड़ से ज्यादा का टैक्स हर साल गायब हो जाता है!

आज ऑपरेशन ‘चोरी की बारात’ में आप देख सकेंगे –

शाहदरा के Grand Amara बैंक्वेट में 800 लोगों का पैकेज 17.5 लाख बताया गया, लेकिन बिल सिर्फ 2 लाख का काटने को तैयार थे – बाकी 15.5 लाख कैश!
रोहिणी के Golden Crown में मैनेजर खुलेआम बोली – “जितना बिल चाहिए बोल दो, हम बना देंगे, बाकी कैश ले लेंगे.”

नोएडा के Diamond Crown बैंक्वेट के मैनेजर ने तो हद कर दी – “25 लाख का पैकेज है, 5 लाख का बिल काट देंगे, 90 हजार टैक्स, बाकी 20 लाख कैश. कोई टेंशन नहीं, बॉबी टिक्की का नाम सुना है ना? दिल्ली-एनसीआर में सब सेट है!”

हर बैंक्वेट हॉल में एक ही कहानी – कम बिल, ज्यादा कैश, जीएसटी की खुली चोरी और काले धन का खेल. ये लोग न सिर्फ सरकार को हजारों करोड़ का चूना लगा रहे हैं, बल्कि शादियों के नाम पर काला धन भी सफेद कर रहे हैं.

सबसे बड़ी हैरानी की बात – इन सारे बैंक्वेट हॉल्स में CCTV लगे हैं, लेकिन न तो GST विभाग देखता है, न इनकम टैक्स वाले, न VAT विभाग. बस आंखें मूंदकर बैठे हैं.

दोषियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी: दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रवींद्र इंद्रराज सिंह ने भारत एक्सप्रेस की रिपोर्ट देखकर कहा – “दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.”

आज रात 8 बजे देखिए – ऑपरेशन ‘चोरी की बारात’..

सिर्फ भारत एक्सप्रेस पर.

Bharat Express का खुफिया कैमरा LIVE: ‘ऑपरेशन जहर का कहर’ में मिलावट का महाखुलासा; दिल्ली-NCR की हर मंडी में ‘स्लो पॉइजन’

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago