भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क पर आज (शुक्रवार) रात 8 बजे देखिएगा खास स्टिंग ऑपरेशन ‘चोरी की बारात’. इस टीवी शो में बताया जाएगा कि किस तरह दिल्ली-एनसीआर में ठगों का गिरोह लोगों को अपना शिकार बनाता है. भारत एक्सप्रेस की SIT ने 15 दिन तक अंडरकवर कैमरे के साथ दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के 20 से ज्यादा बड़े बैंक्वेट हॉल्स में छानबीन की. जो खुलासे सामने आए, वो आपको दंग कर देंगे.
सरकार को सिर्फ 8-10 हजार करोड़ मिल पा रहे ?
दिल्ली-एनसीआर में हर साल करीब 5 लाख शादियां होती हैं. इनमें से आधी शादियां इतनी धूमधाम से होती हैं कि एक ही फंक्शन में 50 लाख से 2 करोड़ तक सिर्फ खाने-पीने पर उड़ जाते हैं. कुल मिलाकर शादी का बाजार 1.80 लाख करोड़ रुपए का है. इस पर 18% GST लगना चाहिए, यानी सरकार को हर साल कम से कम 18-20 हजार करोड़ रुपए टैक्स मिलना चाहिए. लेकिन हैरानी की बात ये है कि असल में सरकार को सिर्फ 8-10 हजार करोड़ ही मिलते हैं. बाकी 10 हजार करोड़ से ज्यादा का टैक्स हर साल गायब हो जाता है!
आज ऑपरेशन ‘चोरी की बारात’ में आप देख सकेंगे –
शाहदरा के Grand Amara बैंक्वेट में 800 लोगों का पैकेज 17.5 लाख बताया गया, लेकिन बिल सिर्फ 2 लाख का काटने को तैयार थे – बाकी 15.5 लाख कैश!
रोहिणी के Golden Crown में मैनेजर खुलेआम बोली – “जितना बिल चाहिए बोल दो, हम बना देंगे, बाकी कैश ले लेंगे.”
नोएडा के Diamond Crown बैंक्वेट के मैनेजर ने तो हद कर दी – “25 लाख का पैकेज है, 5 लाख का बिल काट देंगे, 90 हजार टैक्स, बाकी 20 लाख कैश. कोई टेंशन नहीं, बॉबी टिक्की का नाम सुना है ना? दिल्ली-एनसीआर में सब सेट है!”
हर बैंक्वेट हॉल में एक ही कहानी – कम बिल, ज्यादा कैश, जीएसटी की खुली चोरी और काले धन का खेल. ये लोग न सिर्फ सरकार को हजारों करोड़ का चूना लगा रहे हैं, बल्कि शादियों के नाम पर काला धन भी सफेद कर रहे हैं.
सबसे बड़ी हैरानी की बात – इन सारे बैंक्वेट हॉल्स में CCTV लगे हैं, लेकिन न तो GST विभाग देखता है, न इनकम टैक्स वाले, न VAT विभाग. बस आंखें मूंदकर बैठे हैं.
दोषियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रवींद्र इंद्रराज सिंह ने भारत एक्सप्रेस की रिपोर्ट देखकर कहा – “दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.”
आज रात 8 बजे देखिए – ऑपरेशन ‘चोरी की बारात’..

सिर्फ भारत एक्सप्रेस पर.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





