नवीनतम

आम नागरिको के लिए बड़ी राहत! अब DigiLocker पर मिलेगा पासपोर्ट रिकॉर्ड…कागजात रखने का कोई झंझट नहीं

विदेश यात्रा की तैयारी हो या नौकरी के लिए आवेदन, अब पासपोर्ट से जुड़ा एक और दस्तावेज़ आपके मोबाइल में सुरक्षित रहेगा. भारत सरकार ने नागरिकों की सुविधा बढ़ाते हुए पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड (PVR) को अब डिजीलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने विदेश मंत्रालय (MEA) के सहयोग से इस पहल को शुरू किया है. इसका मुख्य उद्देश्य कागजी रिकॉर्ड्स पर निर्भरता को कम करना और सेवाओं को अधिक कागज़-रहित (Paperless) और संपर्क-रहित (Contactless) बनाना है.

क्या है नया अपडेट?

मंत्रालय ने बताया कि सफल वेरिफिकेशन के बाद, नागरिक अपने डिजीलॉकर खाते के ‘Issued Documents’ (जारी किए गए दस्तावेज़) सेक्शन में अपना PVR आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. आप डिजीलॉकर मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल का उपयोग करके अपना PVR कभी भी डाउनलोड या चेक कर सकते हैं.

डिजीलॉकर के फायदे और विशेषताएं

डिजीलॉकर, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक सुरक्षित, क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म है. यहां आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और शैक्षणिक प्रमाण-पत्र जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल दस्तावेज़ों को स्टोर और एक्सेस किया जाता है.

क्या है इस नई सुविधा का लाभ?

PVR सीधे सरकारी सिस्टम द्वारा डिजिटल रूप में जारी किया जाएगा, जिससे इसकी प्रामाणिकता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी और यह किसी भी तरह की छेड़छाड़ से सुरक्षित रहेगा. आप अपना PVR डिजिटल रूप से साझा कर सकते हैं. यह तत्काल वेरिफिकेशन की अनुमति देता है, जिससे फोटोकॉपी जमा करने या फाइलें ले जाने की ज़रूरत खत्म हो जाती है.

यह एक बड़ा कदम है जो आधिकारिक सत्यापन दस्तावेजों (OVD) की पहुंच और उपयोग को बढ़ाएगा, जिससे सरकारी सेवाएं नागरिकों के लिए अधिक विश्वसनीय और सुलभ बन जाएगी.

ये भी पढ़ें- बाजार में मिठास! शुगर प्रोडक्शन ने लगाई 43% की रिकॉर्ड छलांग, महाराष्ट्र के मजबूत उत्पादन से आई तेजी

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

15 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

1 hour ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

2 hours ago