क्राइम

क्या NEET छात्रा मामले के चलते गिरफ्तार हुए पप्पू यादव? बोले थे- शंभू गर्ल्स हॉस्टल से सप्लाई होती थीं लड़कियां, BJP नेता का बताया था हाथ

NEET Student Rape: शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बिहार पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया. पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने पूरे बिहार की राजनीति को गर्मा दिया. उनके समर्थक पटना सहित अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

पिछले कुछ समय से पप्पू यादव पटना में NEET छात्रा के बलात्कार व हत्या मामले को लेकर काफी सक्रिय थे. वो लगातार इस मामले को उठा रहे थे और सरकार को घेर रहे थे. उन्होंने इस मामले को लेकर कई ऑडियो क्लिप भी जारी की थी. जो कथित तौर पर अस्पताल के कर्मचारियों की थी.

BJP नेता के बेटे का हाथ- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि नीट छात्रा के रेप व हत्या मामले में बीजेपी के एक मंत्री का बेटा भी शामिल है. उन्होंने सरकार पर इसी वजह से मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया था.

सांसद ने पटना के गर्ल्स हॉस्टलों में रह रही लड़कियों को अपना नंबर भी जारी किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई भी परेशानी हो तो उनसे जरूर कॉन्टेक्ट करें.

गर्ल्स हॉस्टल को लेकर क्या बोले पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने NEET छात्रा की मौत मामले में सवालों के घेरे में आए शंभू गर्ल्स हॉस्टल पर गंभीर आरोप लगाये थे. उन्होंने कहा था कि यहां से बड़े अधिकारियों और नेताओं को लड़कियां सप्लाई की जाती थी. उन्होंने शंभू गर्ल्स हॉस्टल के संचालक मनीष कुमार रंजन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था.

उनका कहना था कि रात के 10 बजे से सुबह 4 बजे तक शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लग्जरी गाड़ियों की लाइन लगी रहती है. आखिर पुलिस ने इनकी जांच क्यों नहीं की?

पप्पू यादव का दावा था कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों को नेताओं और बड़े अधिकारियों के पास भेजा जाता था. उन्होंने सवाल उठाया था कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल और उसके मालिक मनीष कुमार रंजन की पुलिस जांच क्यों नहीं कर रही है.

कई मंत्रियों की रिपोर्ट है उनके पास

पप्पू यादव ने कथित तौर पर प्रभात मेमोरियल अस्पताल के एक नर्स से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि बच्ची को जब होश आया था तब डॉक्टर डर गए थे. उन्हें लगा कि कहीं बच्ची सारी बात अपने परिजनों को ना बता दे, इसलिए उसे जबरदस्ती वेंटिलेटर पर भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- ‘जो इस्लाम को मिटाने चले, खुद मिट गए’, हिंदू राष्ट्र पर अरशद मदनी ने नेपाल का हवाला क्यों दिया

पप्पू यादव ने कहा था कि एनडीए सरकार में महिलाओं का चीर हरण हो रहा है. हॉस्टल मालिक बेटियों को नेताओं और अधिकारियों के पास परोसते रहेंगे. जब बेटियां ही नहीं बचेगी तो किस काम का महिला रोजगार योजना.

उन्होंन कहा था कि महिलाओं का खूब शोषण होता है. मेरे पास कई नेताओं और मंत्रियों की रिपोर्ट है. एक-एक दिन सबकी पोल खोलूंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

20 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

55 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago