गोपाल खेमका हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में ढेर.
बिहार के पटना में हुई कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या मामले में पटना एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी विकास को मुठभेड़ में मार गिराया है. इससे पहले पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार किया था.
सूत्रों के अनुसार शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस की टीम उसकी निशानदेही पर छापेमारी करने उस अपराधी के ठिकाने पर गई थी, जहां से उमेश यादव को हथियार सप्लाई किया गया था. जब पुलिस वहां पहुंची, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हथियार सप्लाई करने वाला विकास ढेर हो गया.मुठभेड़ की यह घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दामाड़िया में हुई है. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगो को गिरफ्तार किया है. जिसमे सुपारी देने वाला बिल्डर भी शामिल है.
मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने सोमवार को कहा कि हर संभावित एंगल से हत्याकांड की जांच जारी है और पुलिस केस क्रैक करने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. एक-दो दिनों में पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा. उन्होंने कहा था कि पटना के बांकीपुर क्लब का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, लेकिन वहां सीसीटीवी का बैकअप उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.
यह भी पढ़ें- Gopal Khemka हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, शूटर उमेश कुमार गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (4 जुलाई) देर रात पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित रामगुलाम चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. एसआईटी को इस मामले में जल्द से जल्द ठोस नतीजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की तमाम खुफिया इकाइयों को भी इस केस में एक्टिव कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…