क्राइम

इज्जत के नाम पर हत्या! टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस में पिता दीपक यादव एकमात्र आरोपी, गुरुग्राम पुलिस ने 254 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल

Radhika Yadav Murder Case: ‘मुझपर बेटी की कमाई खाने का ताना मारते थे, वो बेटी के चरित्र पर उंगली उठाते थे. इसलिए मैंने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी’. ये बातें राधिका यादव के पिता ने पुलिस को बताई है. दरअसल गुरुग्राम के चर्चित टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.

पुलिस ने राधिका मर्डर मामले में राधिका के पिता के खिलाफ 254 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है. इसमें हत्या के कारणों की जानकारी दी गई है.

क्या है मामला?

गुरुग्राम के सेक्टर-57 में दीपक यादव अपनी बेटी राधिका यादव के साथ रहते थे. 10 जुलाई को दीपक यादव ने राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दीपक यादव को घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस वारदात में शामिल हथियार को भी बरामद कर लिया था.

254 पन्नों की चार्जशीट की फाइल

अब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने राधिका मर्डर केस में दीपक यादव के खिलाफ 254 पन्नों की चार्जशीट फाइल की है. पुलिस ने इस मामले में दीपक यादव को एकमात्र आरोपी बताया है. चार्जशीट के मुताबिक दीपक यादव ने परिवार की इज्जत बचाने के लिए राधिका की गोली मारकर हत्या की थी.

लंबे समय से चल रहा था विवाद

चार्जशीट के मुताबिक पिता और बेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. दीपक यादव आए दिन राधिका को बाहर जाने और कोचिंग जाने से रोकते थे. जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया.

ये भी पढ़ें-  अब हत्याएं बंद हों, समझौता करो! पुतिन से बात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की से मिलकर युद्ध रोकने का किया आग्रह

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के लोग अक्सर उसे ताने मारते थे कि वो अपनी बेटी की कमाई खा रहा है. लोग उसकी बेटी के चरित्र पर भी उंगली उठाते थे. जिसकी वजह से उनकी इज्जत लगातार खराब हो रही थी. समाज में परिवार की इज्जत बचाने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

पुलिस ने यह भी बताया कि राधिका के पिता दीपक यादव ने राधिका को इंस्टाग्राम अकाउंट तक भी डिलीट करने को कहा था. पुलिस ने यह चार्जशीट 35 गवाहों के बयान पर तैयार की है. इसमें परिवार के लोग, राधिका के कोच, पड़ोसी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago