दुनिया

दक्षिण अफ्रीका में बस हादसे पर परिवहन मंत्री का बयान, कहा- 10 में से सिर्फ 5 ब्रेक ही चालू हालत में

दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में हुए भीषण बस हादसे में 43 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की बड़ी वजह बस की तेज रफ्तार और उसकी खराब तकनीकी स्थिति थी. यह जांच रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरपोरेशन ने की है.

परिवहन मंत्री का क्या कहना है?

दक्षिण अफ्रीका की परिवहन मंत्री बारबरा क्रीसी ने बताया कि बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर जरूरत से ज्यादा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई, जिससे बस नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी. जांच में यह भी सामने आया कि बस और उसके ट्रेलर के ब्रेक सही से काम नहीं कर रहे थे. 10 में से सिर्फ 5 ब्रेक ही चालू हालत में थे.

कितने लोग सवार थे?

हादसे के वक्त 62 सीटों वाली इस बस में 91 लोग सवार थे, जिनमें 3 से 5 साल की उम्र के 11 बच्चे भी शामिल थे. बस में एक ट्रेलर भी जुड़ा हुआ था, जिसमें यात्रियों का सामान और निजी वस्तुएं रखी गई थीं.

कहां जा रही थी बस?

यह बस ज़िम्बाब्वे, कांगो और मलावी के यात्रियों को लेकर पूर्वी केप प्रांत से लिम्पोपो की ओर जा रही थी, जब यह हादसा हुआ. अब इस विदेशी बस कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. साथ ही उन रोडवर्थी सेंटर्स की भी जांच की जाएगी, जिन्होंने इस बस को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया था.

ये भी पढ़ें-ब्रिटिश नागरिकों के लिए भी बनेगा आधार कार्ड? प्रधानमंत्री स्टार्मर भारत के जैसे ब्रिट कार्ड की बना रहे योजना

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा दुनिया के औसत से कहीं ज्यादा है. हर साल औसतन 14,000 लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाते हैं. 2023-24 के त्योहारों के मौसम में ही 1,427 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई थी. यह देश के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

20 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

29 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

33 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

46 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

59 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

1 hour ago