आजकल एकतरफा प्यार में लोग हैवान बनते जा रहे हैं. ऐसी ही एक हैवानियत की खबर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से आई है. जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की के पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी.
वहीं आरोपी ने मां के पेट में भी कई बार चाकू मारे. जिसकी वजह से उनकी आंतें बाहर आ गई. मां-बाप को चाकू मारने के बाद प्रेमी लड़की को जबरन घर से ले गया और कुछ दूर ले जाकर उसे भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया.
इस हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली. वहीं पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
ये मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के घटवाडीह केवटहिया गांव की है. आरोपी लड़का और पीड़िता का परिवार एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों पड़ोसी हैं. दोनों का घर एक-दूसरे से मात्र 50 मीटर दूर है. हत्यारोपी रिश्ते में लड़की का चाचा लगता था.
लड़की के पिता रामकला निषाद अपनी पत्नी और बेटी के साथ यहां पर रहते थे. पड़ोस में रहने वाला मुकेश कुमार, नाबालिग लड़की को काफी पसंद करता था. शनिवार की रात मुकेश रामकला निषाद के घर पहुंचा और नाबालिग बेटी को जबरन ले जाने लगा. जिसका परिजनों ने विरोध किया. इस दौरान मुकेश कुमार के हाथ में चाकू था. परिजनों के विरोध करने पर वो गुस्सा हो गया और तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
उसने पिता की हत्या करने के बाद मां के पेट पर इतनी तेजी से वार किया कि उसके पेट की आंतें और मांस भी बाहर आ गया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया. पीड़िता के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह भाग गया और पुलिस शांत रही.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
– भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…