Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक, पिता, मां और बेटी को चाकू से गोद डाला, यूपी के सिद्धार्थनगर का है मामला

Siddharthnagar Murder: आरोपी ने मां के पेट में भी कई बार चाकू मारे. जिसकी वजह से उनकी आंतें बाहर आ गई. मां-बाप को चाकू मारने के बाद प्रेमी लड़की को जबरन घर से ले गया और कुछ दूर ले जाकर उसे भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया.

Siddharthnagar Murder

आजकल एकतरफा प्यार में लोग हैवान बनते जा रहे हैं. ऐसी ही एक हैवानियत की खबर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से आई है. जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की के पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी.

वहीं आरोपी ने मां के पेट में भी कई बार चाकू मारे. जिसकी वजह से उनकी आंतें बाहर आ गई. मां-बाप को चाकू मारने के बाद प्रेमी लड़की को जबरन घर से ले गया और कुछ दूर ले जाकर उसे भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया.

इस हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली. वहीं पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

रिश्ते में लड़की का चाचा लगता है हत्यारोपी

ये मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के घटवाडीह केवटहिया गांव की है. आरोपी लड़का और पीड़िता का परिवार एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों पड़ोसी हैं. दोनों का घर एक-दूसरे से मात्र 50 मीटर दूर है. हत्यारोपी रिश्ते में लड़की का चाचा लगता था.

ये भी पढ़ें- 7 साल, 30 मासूम बच्चियां और एक सीरियल किलर जिसने लाशों के साथ मिटाई अपनी हवस, दरिंदगी की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी आपकी रूह

जबरन नाबालिग लड़की को ले जाने लगा आरोपी

लड़की के पिता रामकला निषाद अपनी पत्नी और बेटी के साथ यहां पर रहते थे. पड़ोस में रहने वाला मुकेश कुमार, नाबालिग लड़की को काफी पसंद करता था. शनिवार की रात मुकेश रामकला निषाद के घर पहुंचा और नाबालिग बेटी को जबरन ले जाने लगा. जिसका परिजनों ने विरोध किया. इस दौरान मुकेश कुमार के हाथ में चाकू था. परिजनों के विरोध करने पर वो गुस्सा हो गया और तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

मां के पेट को चीर डाला

उसने पिता की हत्या करने के बाद मां के पेट पर इतनी तेजी से वार किया कि उसके पेट की आंतें और मांस भी बाहर आ गया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया. पीड़िता के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह भाग गया और पुलिस शांत रही.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital