दिल्ली कॉन्क्लेव

Bharat Express Delhi Mega Conclave: साद्यांत कौशल की गणेश वंदना के साथ भारत एक्सप्रेस के ‘मेगा कॉन्क्लेव’ का हुआ आगाज

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. आज मंगलवार को दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव कार्यक्रम “नये भारत की बात दिल्ली के साथ” का आयोजन हुआ. कॉन्क्लेव का शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया.

दीप प्रज्ज्वलित के दौरान भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के बेटे साद्यांत कौशल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. उनके गायन ने वहां मौजूद लोग को मंत्रमुग्ध कर दिया. रेल मंत्री ने भी साद्यांत के गायन की सराहना की. आपको बता दें 12 साल के साद्यांत कौशल दिल्ली पब्लिक स्कूल आर. के. पुरम में पढ़ाई करते हैं. पढ़ाई के साथ ही वह भारतीय शास्त्रीय संगीत और लेखन में रुचि रखते हैं. वह शास्त्रीय संगीत का अभ्यास भी करते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने चैनल के प्रयासों सराहना की सराहना

केंद्रीय मंत्री ने भारत एक्सप्रेस के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और चैनल के प्रयासों की सराहना की. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस देश मे कई तरह के दल और राजनीति आई. सबों ने कई तरह के सपने भी दिखाए. मगर जो सॉलिड काम हुआ है, जिसने लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया वो आपने पिछले 10 सालों में देखा है. ये परिवर्तन प्रधानमंत्री के विचार की वजह से हुआ है, जो राजनीति नहीं सेवा की राजनीति करते हैं.

संभावित मेहमानों की लिस्ट

कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले मेहमानों में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल, संसद सदस्य और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के अलावा कई प्रशासनिक अफसरों के नाम शामिल हैं.

सीएमडी उपेन्द्र राय ने क्या कहा?

वहीं चैनल की इस उपलब्धि पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा, “आज भारत में ऐसी वृद्धि हो रही है जो किसी भी अन्य देश के मुकाबले बेमिसाल है. अपनी शुरुआत के बाद से ही भारत एक्सप्रेस उन मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाता रहा है जो हमारे राष्ट्र के विकास और इसकी वैश्विक छवि को बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं. मुझे अपनी टीम की कड़ी मेहनत पर गर्व है, जो लगातार ऐसी खबरें लाती है जो हमारे समाज के सरोकार से जुड़ी होती हैं और विश्वसनीयता के पैमाने पर 100 फीसदी खरी होती हैं, साथ ही मैं अपने दर्शकों के अटूट समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं.”

ये भी पढ़ें: Mega Conclave LIVE: ‘नए भारत की बात दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव जारी, इंदिरा गांधी भारत की सुरक्षा के लिए महानतम नेताओं में से एक थीं- केसी त्यागी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

28 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

46 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago