देश

भगवंत कैबिनेट की केजरीवाल के साथ बैठक खत्म, सभी MLA भी रहे मौजूद, जानें क्या चर्चा हुई

Arvind Kejriwal Meeting with Punjab AAP Unit: दिल्ली के कपूरथला हाउस में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी कैबिनेट, राज्य के विधायकों और सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे. बैठक का उद्देश्य पंजाब में पार्टी की मजबूती और विकास कार्यों को गति देने की रणनीति पर चर्चा करना था.

पंजाब में तेजी से हो रहे विकास कार्य

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि AAP सरकार बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में लगातार सुधार कर रही है. उन्होंने कहा, ‘पंजाब की पूरी कैबिनेट और हमारे सभी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की. AAP की पंजाब इकाई ने दिल्ली चुनाव में कड़ी मेहनत की, जिसके लिए केजरीवाल और सिसोदिया ने हमें धन्यवाद दिया.’ उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित के कार्यों को तेज़ी से पूरा करना है ताकि पंजाब को एक आदर्श राज्य बनाया जा सके.

ऐसा पंजाब मॉडल बनाएंगे जिसे देश देखेगा

भगवंत मान ने बैठक में आगे कहा कि दिल्ली में AAP सरकार ने 10 साल में जो बदलाव किए, वो पिछले 75 वर्षों में नहीं हुए. उन्होंने कहा, ‘हम दिल्ली के अनुभवों का उपयोग पंजाब के विकास में करेंगे. हम पंजाब को एक ऐसा मॉडल स्टेट बनाएंगे जिसे पूरा देश देखेगा. हमें विकास कार्यों पर फोकस रखना होगा और लोगों का विश्वास जीतने के लिए काम करना होगा. ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि बड़ी कंपनियों ने पंजाब में निवेश करना शुरू कर दिया है, जिसमें ग्रासिम और टाटा स्टील जैसी कंपनियां शामिल हैं. यह दर्शाता है कि पंजाब में औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर PM Modi ने दी बधाई

AAP छोड़ने की अटकलों पर बोले मान

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि AAP के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं. इस पर जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘वह पिछले तीन साल से यही दावा कर रहे हैं. उन्हें AAP विधायकों को छोड़कर पहले दिल्ली में कांग्रेस के विधायकों की संख्या गिननी चाहिए.’ कुछ कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि भगवंत मान केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और कभी भी AAP छोड़ सकते हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ये सिर्फ अफवाहें हैं. हमने इस पार्टी को अपने खून-पसीने से बनाया है और इसे छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता.’

Uma Sharma

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

34 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

59 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago