SBI Recruitment: अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करने का सपना देखते हैं, तो ये आपके लिए एक शानदार खबर है. एसबीआई ने अप्रेंटिस के कुल 7,150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 8 जून तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. आइए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी सभी जरूरी बातें, जो आपको फॉर्म भरने में मदद करेंगी.
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता बेहद साधारण रखी गई है. अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री हासिल की है, तो आप इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं.
बता दें कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना इस साल 1 अप्रैल को आधार मानकर की जाएगी. हालांकि, आरक्षित वर्गों (जैसे ओबीसी, एससी, एसटी) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
इसके साथ ही यह एक साल का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम होगा. चयन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.
उम्मीदवारों का चयन केवल एक परीक्षा के आधार पर नहीं होगा, बल्कि इसके लिए कुछ चरण तय किए गए हैं. सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसके जुलाई में आयोजित होने की संभावना है. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों का लोकल लैंग्वेज टेस्ट (स्थानीय भाषा की परीक्षा) और मेडिकल टेस्ट होगा. इन सभी चरणों को पार करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
ये भी पढ़ें- शिक्षक ने बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर, गांव का यह विद्यालय प्राइवेट स्कूलों को भी दे रहा टक्कर
फॉर्म भरते समय सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PWBD) वर्ग के आवेदकों के लिए यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी.
स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे करें अप्लाई:
सबसे पहले उम्मीदवारों को खुद को NAPS पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा.
इसके बाद एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे अप्रेंटिस भर्ती के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन करें और यूजर आईडी-पासवर्ड से लॉगिन करें.
फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरें.
अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें.
अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
भविष्य में काम आने के लिए अपने भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर जरूर रख लें.
ध्यान रहे की आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुझाव दिया जाता है कि वे एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती का पूरा और विस्तृत नोटिफिकेशन एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश न रहे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…