एजुकेशन

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC) ने ‘बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026’ का फाइनल रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट और रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. 24 जून को हुई लिखित परीक्षा और 12 सितंबर को हुए फिजिकल/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कुल 83 अभ्यर्थियों (52 पुरुष और 31 महिला) का चयन किया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से रिजल्ट और कटऑफ की PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

83 उम्मीदवारों का हुआ अंतिम चयन

सीएसबीसी द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 83 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों में 52 पुरुष और 31 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इसके अलावा, स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाती/नातिन कोटे से 2 उम्मीदवारों ने अपनी जगह बनाई है.

लिखित परीक्षा से PET/DV तक का सफर

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 जून 2026 को किया गया था, जिसका रिजल्ट 18 अगस्त 2026 को घोषित हुआ था. इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड और दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था, जिसका आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया गया था.

कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी

रिजल्ट जारी करने के साथ ही बोर्ड ने पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग वर्गवार (Category-wise) कटऑफ अंक भी साझा किए हैं. अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिस में अपने वर्ग के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं.

5 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें रिजल्ट PDF

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब ‘Bihar Constable GD Final Result 2026’ वाले लिंक का चयन करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी.
  • अपना रोल नंबर/नाम खोजें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.

यह भी पढ़ें-कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

9 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में बदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स में भी बनाई बढ़त

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

20 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

23 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

32 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

40 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

55 minutes ago