SSC GD 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. लिखित परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार अब इन्हें आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा की तारीख (SSC GD 2025)
SSC GD कांस्टेबल PET और PST परीक्षा 20 अगस्त 2025 को आयोजित होगी. केवल वही उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल (जीडी), एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) के पदों पर नियुक्तियां होंगी.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- अगर आप पीईटी और पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं.
- फिर होम पेज पर “Link for E-Admit Card” पर क्लिक करें.
- खुले हुए पेज पर एडमिट कार्ड लिंक चुनें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
ये भी पढ़ें: GATE 2026 की नई वेबसाइट लॉन्च, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; यहां चेक करें पूरा Exam Schedule
PET और PST पैटर्न (SSC GD 2025)
पीईटी टेस्ट में चयनित पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को 8 ½ मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी. साथ ही पीएसटी टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 170 cms और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 157 cms होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: आज देशभर में आयोजित होगी नीट पीजी परीक्षा, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


