केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी की है. देश और विदेशों में 17 फरवरी 2026 से लेकर 15 जुलाई 2026 तक परीक्षाएं कराई जाएंगी. बोर्ड एग्जाम की अनुमानित तारीख को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पत्र पोस्ट किया है. इस पत्र में कहा गया है कि सभी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि सीबीएसई 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा. 2026 में भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10वीं और 12वीं में लगभग 45 लाख उम्मीदवार 204 विषयों में परीक्षा देंगे. परीक्षा के साथ-साथ समय पर परिणाम घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और परिणाम के बाद की प्रक्रिया जैसी कई अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी.
सभी हितधारकों द्वारा जिम्मेदारियों की प्रभावी योजना और कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए सीबीएसई ने 2025 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी करने का निर्णय लिया है. सीबीएसई द्वारा संभावित डेटशीट जारी करने का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को समय से पहले योजना बनाने में मदद करना है. इसके तहत छात्र एग्जाम से पहले व्यवस्थित अध्ययन योजना बना सकते हैं. स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तैनाती सहित अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को व्यवस्थित कर सकते हैं. शिक्षक अपनी छुट्टियों सहित अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम की बेहतर योजना बना सकते हैं.
सामान्य दिशा निर्देश के अनुसार, हर विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा और 12 दिनों में पूरा हो जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर कक्षा 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा 20 फरवरी 2026 को है तो मूल्यांकन 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा. कृपया ध्यान दें कि ये डेटशीटें अस्थायी हैं. स्कूलों द्वारा परीक्षार्थियों की अंतिम लिस्ट जमा करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: BPSC 71st Answer Key 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें और कितने पदों पर भर्ती?
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…