Categories: एजुकेशन

CBSE Board Result 2025: कब जारी होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? जानिए कहां देख सकेंगे स्कोर

CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कर ली हैं. ये परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच हुई थीं. इस बार लगभग 42 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. इसमें से 24.12 लाख विद्यार्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जो 84 विषयों में आयोजित हुई थी, जबकि 17.88 लाख छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी, जो 120 विषयों में आयोजित की गई थी. अब जब कई राज्य बोर्ड अपने रिजल्ट घोषित कर चुके हैं, तो छात्रों के मन में सवाल है कि CBSE के नतीजे कब आएंगे.

पिछले ट्रेंड को देखते हुए, CBSE के नतीजे मई 2025 में आने की उम्मीद है. साल 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 13 मई को जारी किए गए थे, जबकि 2023 में परिणाम 12 मई को घोषित हुए थे. 2022 में कोविड-19 महामारी के प्रभाव के चलते रिजल्ट की घोषणा में देरी हुई थी और परिणाम 22 जुलाई को जारी किए गए. वहीं, 2021 में भी महामारी के कारण परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, जिस वजह से नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए गए थे. इन आंकड़ों से साफ है कि सामान्य परिस्थितियों में सीबीएसई मई महीने के मध्य तक अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर देता है.

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं:
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in


ये भी पढ़ें- UP Board Result 2025 Declared: 10वीं में 90.11 फीसदी और 12वीं में 81.15 फीसदी बच्चे पास, जानें किसने किया टॉप


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा ऐलान: जनजातीय मरीज और सहायक को मिलेगी निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा, कौशल विकास पर दिया जोर

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…

4 hours ago

क्या अमेरिका में हवाई सेवाएं ठप होने के बाद बंकर में छिप गए डोनाल्ड ट्रंप? जानें सच

अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…

4 hours ago