रविवार को मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का हरदोई एवं शाहजहांपुर में निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जायजा लिया. इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ यूपीइडा के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था अदाणी ग्रुप के अधिकारी उपस्थित रहे. बता दें कि बदायूं से लेकर प्रयागराज तक 464 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे का निर्माण अग्रणी अदाणी ग्रुप के द्वारा किया जा रहा है.
उन्नत मशीनों और तकनीकी से लैस कुशल तकनीशियनों से दक्ष इंजीनियरो की टीम एक्सप्रेस वे को मूर्त रूप देने में तत्परता से जुटी है. तकनीशियनों और दक्ष इंजीनियरो की टीम दिन रात कार्य में लगी हुई है. अदाणी समूह बदायूं से हरदोई तक 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किमी के तीन समूहों का निर्माण कर रहा है, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है. मुख्यमंत्री योगी हरदोई एवं शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के विस्तार की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसे प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा. साथ ही मेरठ को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा. शाहजहांपुर में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक हब बनाने की योजना है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…