CBSE 10th 12th result 2025 Declared: सीबीएसई बोर्ड से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में भाग लेने वाले 42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10th और 12th कक्षा का परिणाम आज यानी 13 मई को जारी कर दिया गया है. इस साल 10वीं कक्षा में 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. वहीं 12वीं का रिजल्ट 88.39 प्रतिशत रहा. बता दें कि बोर्ड की ओर से पहले CBSE 12th Result 2025 जारी किया गया है. इन रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है. इसके बाद अब CBSE 10th Result 2025 की घोषणा की जाएगी.
यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट (CBSE 10th 12th result 2025 Declared)
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
इस बार 10वीं का रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23,71,939 उपस्थित हुए और उनमें से 22,21,636 पास हुए हैं. इस बार का रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा है. 2024 में 10वीं का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत था, इस बार सिर्फ 0.06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है.
स्टेप बाई स्टेप ऐसे करें चेक (CBSE 10th 12th result 2025 Declared)
- सबसे पहले होमपेज पर उपलब्ध सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर क्लिक करें.
- इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और DOB सबमिट करें.
- फिर CBSE Result 2025 Check Online चेक करें.
- डिटेल्स भरने के बाद आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे आप डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें.
इस साल 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल कुल 87.98 प्रतिशत छात्र सफल हुए जो पिछले साल 87.33% के मुकाबले थोड़ी बढ़त दर्थाता है. इस साल 16,33,730 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था जिनमें से 16,21,224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,26,420 छात्र पास हुए. एस बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 प्रतिशत रहा जो लड़कों से 6.40 प्रतिशत अधिक है. वहीं कक्षा 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक, इस साल पास होने वाली लड़कियों का पास प्रतिशत 95 रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63 रहा है. पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट 94.75 था और लड़कों का 92.71 प्रतिशत था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

