एजुकेशन

खोजनी थी नौकरी, खोज रहे प्यार: Gen Z का नया डेटिंग जुगाड़ बना Linkdin; क्या कहते हैं आंकड़े?

LinkedIn Dating Trend: जिस डिजिटल चौखट पर युवा कभी बायोडाटा चमकाने, करियर की सीढ़ियां चढ़ने और कॉर्पोरेट नेटवर्किंग के इरादे से कदम रखते थे, वहां अब दिल के तार भी जुड़ने लगे हैं. डेटिंग ऐप्स के अंतहीन स्वाइप्स, बेनूर बातचीत और घोस्टिंग के चक्रव्यूह से आजिज आ चुकी ‘जेन जी’ (Gen Z) अब लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपने लिए हमसफर की तलाश कर रही है. यानी जिस मंच पर ‘जॉब अलर्ट’ सेट करना था, वहां अब ‘लव कनेक्शन’ की नई जमीन तलाशी जा रही है.

स्वाइप की थकान और लिंक्डइन का नया क्रेज

अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की 19 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, डेटिंग प्लेटफॉर्म्स से निराश युवा पेशेवर अब लिंक्डइन को रोमांटिक रिश्ते शुरू करने का एक नया जरिया बना रहे हैं.

Zety का सर्वे(Zety LinkedIn Survey): करीब 25% प्रोफेशनल्स का मानना है कि लिंक्डइन को डेटिंग के लिए इस्तेमाल करना स्वीकार्य हो सकता है, जबकि 22% लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक इरादे से मैसेज भेजा या ऐसे संदेशों का जवाब दिया.

डेटिंग ऐप बर्नआउट: Forbes Health और OnePoll के 2024 के सर्वे (1,000 अमेरिकी यूजर्स) के मुताबिक, 79% जेन जी यूजर्स और कुल 78% प्रतिभागियों ने डेटिंग ऐप्स के इस्तेमाल से मानसिक व भावनात्मक थकान महसूस की.

थकान की मुख्य वजहें: सर्वे में 40% लोगों ने सार्थक कनेक्शन न बन पाना, 41% ने घोस्टिंग (अचानक बातचीत बंद होना) और 38% ने कैटफिशिंग (झूठी पहचान) को डेटिंग ऐप्स की सबसे बड़ी निराशाजनक वजह बताया.

प्रोफेशनल प्रोफाइल बनी ‘डिजिटल बैकग्राउंड चेक’

पारंपरिक डेटिंग ऐप्स पर जहाँ पहली पहचान सिर्फ कुछ चुनिंदा तस्वीरों और सीमित बायो तक सिमट जाती है, वहीं लिंक्डइन पर व्यक्ति की पूरी पेशेवर दुनिया खुली किताब की तरह होती है. यहाँ मौजूद कॉलेज, डिग्री, मौजूदा कंपनी, पद, स्किल्स और वर्क एक्सपीरियंस को युवा एक सहज ‘डिजिटल बैकग्राउंड चेक’ की तरह देख रहे हैं. कॉमन इंडस्ट्री, कॉलेज या प्रोफेशनल रुचियों के बहाने शुरू होने वाली फॉर्मल बातचीत कई बार स्वाभाविक रूप से निजी मुलाकातों और रिश्तों में बदल जाती है.

कंपनी की नीति: ‘यह डेटिंग साइट नहीं है’ (LinkedIn Community Guidelines)

उपयोगकर्ताओं के इस बदलते मिजाज के बीच लिंक्डइन की आधिकारिक Professional Community Policies बेहद सख्त और स्पष्ट हैं. इसमें कहा गया है कि लिंक्डइन किसी भी रूप में डेटिंग साइट नहीं है. प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक पार्टनर खोजना, डेट के लिए इनवाइट करना, या किसी के रंग-रूप पर अनचाही व्यक्तिगत टिप्पणियां करना नियमों का सीधा उल्लंघन है. किसी भी प्रकार के अवांछित रोमांटिक संदेश अकाउंट पर पाबंदी का कारण बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप को भाया भारत का वोटर ID! जानिए अमेरिका से चीन तक कैसे होती है वोटरों की पहचान

भारत में 161 मिलियन से अधिक का बेस (India LinkedIn User Base)

भारत में भी लिंक्डइन का दायरा काफी बड़ा है, जहां Google Play लिस्टिंग के अनुसार इसके 161 मिलियन (16.1 करोड़) से ज्यादा सदस्य मौजूद हैं. लिंक्डइन का मानना है कि जेन जी का कंटेंट अब सिर्फ औपचारिक रिज्यूमे तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें इमोशनल स्टोरीटेलिंग और कम्युनिटी से जुड़े वास्तविक भाव भी शामिल हो रहे हैं. हालांकि, इस नए ट्रेंड के बीच एक बारीक लकीर हमेशा याद रखनी होगी नेटवर्किंग के लिए भेजी गई ‘कनेक्शन रिक्वेस्ट’ और निजी जिंदगी की ‘डेटिंग रिक्वेस्ट’ दोनों का मकसद और मर्यादा बिल्कुल अलग है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

14 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

16 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

22 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

42 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

54 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

55 minutes ago