एजुकेशन

10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, अब बिना परीक्षा दिए 3115 पदों पर सीधी भर्ती शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Sarkari Naukari: अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है. दरअसल, पूर्वी रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में 3115 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी. ऐसे में अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

किन ट्रेड्स में निकली है भर्ती? (Sarkari Naukari)

  • फिटर
  • वेल्डर
  • कारपेंटर
  • पेंटर
  • टर्नर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • वायरमैन
  • मशीनिस्ट

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवार ने कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास की हो. साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से NCVT/SCVT द्वारा प्रमाणित ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ट्रेनों में भीड़ पर लगेगा ब्रेक! रेलवे ने 73 स्टेशनों पर लागू की सख्त एंट्री व्यवस्था, सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को प्लेटफॉर्म तक इजाजत

आयु में छूट (Sarkari Naukari)

  • OBC को 3 साल
  • SC/ST को 5 साल
  • PwBD को 10 साल तक की छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये. SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?

  • आधार कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • ITI सर्टिफिकेट (ट्रेड के अनुसार)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान

आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप रेलवे में आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org पर जाएं.
  • फिर “Apprentice Recruitment 2024” के लिंक पर क्लिक करें.
  • “Apply Online” विकल्प चुनें.
  • फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
  • दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago