Sarkari Naukari: अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है. दरअसल, पूर्वी रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में 3115 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी. ऐसे में अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
किन ट्रेड्स में निकली है भर्ती? (Sarkari Naukari)
- फिटर
- वेल्डर
- कारपेंटर
- पेंटर
- टर्नर
- इलेक्ट्रिशियन
- वायरमैन
- मशीनिस्ट
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार ने कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास की हो. साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से NCVT/SCVT द्वारा प्रमाणित ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए.
आयु में छूट (Sarkari Naukari)
- OBC को 3 साल
- SC/ST को 5 साल
- PwBD को 10 साल तक की छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये. SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?
- आधार कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- ITI सर्टिफिकेट (ट्रेड के अनुसार)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
आवेदन कैसे करें?
- अगर आप रेलवे में आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org पर जाएं.
- फिर “Apprentice Recruitment 2024” के लिंक पर क्लिक करें.
- “Apply Online” विकल्प चुनें.
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



