एजुकेशन

बिना इंटरव्यू के सरकारी बैंक मे नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानिए पूरी डिटेल

IBPS Clerk: सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2027-28 साइकिल का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार भर्ती प्रक्रिया नए नाम CRP CSA-XVI के तहत आयोजित होगी. यानी अब क्लर्क पद को कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) कहा जाएगा. हालांकि नाम बदलने के अलावा भर्ती प्रक्रिया में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में जो अभ्यर्थी पहले से IBPS Clerk परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी रणनीति बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

सरकारी बैंर में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. IBPS ने क्लर्क भर्ती 2027-28 साइकिल का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार भर्ती प्रक्रिया नए नाम CRP CSA-XVI के तहत आयोजित की जाएगी.

अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IBPS की तरफ से जारी किए शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 21 अगस्त 2026 तक चलेगी. इसी दौरान उम्मीदवार आवेदन शुल्क भी जमा कर सकेंगे. नौकरी तलाश रहे लोगों को एक खास सलाह दी गई है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भर दें ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके.

जल्द आएगा विस्तृत नोटिफिकेशन

फिलहाल IBPS ने केवल भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है. विस्तृत नोटिफिकेशन 31 जुलाई या 1 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है. इसमें कुल रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और चयन प्रक्रिया जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी.

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

कितनी हो सकती हैं वैकेंसी?

अभी तक IBPS ने रिक्त पदों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है. हालांकि, पिछले भर्ती चक्रों और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी रिपोर्ट्स के आधार पर माना जा रहा है कि इस बार करीब 15,000 से 15,700 पदों पर भर्ती हो सकती है.

राज्यवार और श्रेणीवार रिक्तियों का पूरा विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी किया जाएगा.

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

IBPS ने भर्ती परीक्षा का संभावित कैलेंडर भी जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी समय रहते व्यवस्थित कर सकें.

आवेदन की शुरुआत: 1 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026

आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद (तारीख बाद में घोषित होगी)

प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग: सितंबर 2026

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): अक्टूबर 2026

प्रीलिम्स रिजल्ट: नवंबर 2026

मुख्य परीक्षा (Mains): दिसंबर 2026

प्रोविजनल अलॉटमेंट: मार्च 2027

ये भी पढ़ें- बस्तर के युवाओं के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में बनेगी स्पेशल रेजिमेंट, जानें भर्ती प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू नहीं

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें इंटरव्यू का कोई चरण नहीं होगा. उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा देनी होगी. अंतिम चयन केवल मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. दोनों परीक्षाएं देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होंगी.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां CRP CSA-XVI लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से अकाउंट बनाएं, आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें. आवेदन सफल होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना न भूलें.

Radha Priya

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

10 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

27 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

33 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago