Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बस्तर के युवाओं के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में बनेगी स्पेशल रेजिमेंट, जानें भर्ती प्रक्रिया

भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है. इस पहल से बस्तर के युवाओं को सेना में भर्ती और देश सेवा के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

रिपोर्ट- प्रियंका कौशल


Army Bharti Big Update 2026: देश की रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार व देश सेवा का बड़ा अवसर देने के लिए भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र भेजकर इस बात की जानकारी दी है. एजुकेशन, करियर और सैन्य भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर एक बहुत बड़ा अवसर लेकर आई है.

क्यों खास है बस्तर रेजिमेंट?(Bastar Regiment Indian Army)

बस्तर संभाग के युवा सदियों से विषम भौगोलिक परिस्थितियों, घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में रहने के कारण प्राकृतिक रूप से गुरिल्ला युद्ध कला में माहिर माने जाते हैं. विगत वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में स्थानीय युवाओं ने अपने अदम्य साहस और वीरता का लोहा मनवाया है.

बता दें कि ‘बस्तर रेजिमेंट’ की स्थापना से इस क्षेत्र के हजारों युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए एक व्यवस्थित और सुनियोजित मार्ग मिलेगा. इससे न केवल युवाओं का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा बल्कि उन्हें सेना का विश्वस्तरीय अनुशासन और करियर ग्रोथ भी हासिल होगी.

ये भी पढ़ें- बिहार बंद में उपद्रव पर बड़ा एक्शन! 694 हिरासत में, 355 भेजे गए जेल; पथराव में BDO ने गंवाई आंख की रोशनी

रक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्र सरकार से बस्तर के युवाओं के शौर्य को सम्मान देने और सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ बनाने का विशेष अनुरोध किया था. इस मांग को स्वीकार करते हुए रक्षा मंत्रालय ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं. बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक स्थिरता, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आर्थिक प्रगति का सबसे बड़ा जरिया साबित होगा.

युवाओं में जबरदस्त उत्साह

एजुकेशन और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी करने वाले छात्रों और बस्तर के स्थानीय युवाओं में इस फैसले के बाद भारी उत्साह देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में जब इस रेजिमेंट के तहत आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन और शारीरिक-शैक्षणिक योग्यता के मापदंड जारी होंगे, तो इससे हजारों युवाओं के लिए डिफेंस सेक्टर में सरकारी नौकरी और सम्मानित करियर के नए दरवाजे खुलेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital