एजुकेशन

IBPS PO Mains Result 2025 हुआ जारी, उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट, जानें पूरी डिटेल

IBPS PO Mains Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने आखिरकार प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ी खबर है. उम्मीदवार अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको बस कुछ बेसिक डिटेल्स भरनी होंगी-

  1. रजिस्ट्रेशन नंबर
  2. जन्मतिथि
  3. कैप्चा कोड

इन विवरणों को भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

स्कोरकार्ड भी हुआ जारी

IBPS ने मुख्य परीक्षा के साथ-साथ उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं. स्कोरकार्ड 7 दिसंबर 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले अपना स्कोरकार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें, ताकि बाद में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े.

कैसे डाउनलोड करें IBPS PO Mains Result 2025?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे Result सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां आपको “IBPS PO Mains Result 2025” लिंक दिखाई देगा—उस पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा.
  • चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें- पायलट बनने के लिए 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए? जानें योग्यता, खर्च और ज़रूरी शर्तें!

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

जो उम्मीदवार इस मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं, अब उन्हें इंटरव्यू राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा. IBPS जल्द ही इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.

कितनी वैकेंसी पर होगी भर्ती?

IBPS इस साल 5208 पदों पर प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती करने जा रहा है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹48,480 से ₹85,920 तक सैलरी दी जाएगी, जो बैंकिंग सेक्टर में एक आकर्षक पैकेज माना जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

32 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

50 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago