Bharat Express DD Free Dish

पायलट बनने के लिए 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए? जानें योग्यता, खर्च और ज़रूरी शर्तें!

पायलट बनने का सपना कई युवाओं का होता है, लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके लिए ज्यादा अंक होना ज़रूरी है. लेकिन पायलट बनने के लिए सबसे पहले 12वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें छात्र को PCM से कम से कम 50%–55% मार्क्स लाने होते हैं.

pilots-ezgif.com-avif-to-webp-converter

अगर आपका सपना आसमान में उड़ान भरने का है और आप पायलट बनना चाहते हैं, तो सबसे पहला सवाल जो अक्सर छात्रों के मन में आता है वह है पायलट बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? बहुत से लोग सोचते हैं कि इसके लिए बहुत हाई मार्क्स होना ज़रूरी है, लेकिन असलियत इससे थोड़ी अलग है.

पायलट बनने के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम है 12वीं पास होना. इसके लिए ज़रूरी है कि छात्र साइंस स्ट्रीम (PCM – Physics, Chemistry, Maths) से 12वीं पास करें और कम से कम 50%–55% मार्क्स प्राप्त हों. कुछ फ़्लाइंग स्कूल 60% मार्क्स भी मांगते हैं, लेकिन ज्यादातर संस्थानों में 50%–55% मार्क्स होने पर भी एडमिशन मिल जाता है.

पायलट बनने के लिए केवल मार्क्स ही नहीं, बल्कि कुछ टेस्ट और मेडिकल परीक्षा भी पास करनी होती है. शुरुआत में Class 2 Medical Exam पास करना आवश्यक होता है. इसके बाद Class 1 Medical Exam करना होता है, जो Commercial Pilot License (CPL) से पहले अनिवार्य है.

इसके अलावा, DGCA (Directorate General of Civil Aviation) की परीक्षाएं भी उत्तीर्ण करनी होती हैं, जैसे:

  • Air Regulations
  • Navigation
  • Meteorology
  • RT (Radio Telephony)

DGCA परीक्षाएं क्वालिफिकेशन बेस्ड होती हैं, यानी इनमें कम से कम 70% अंक हासिल कर पास होना जरूरी है. Commercial Pilot License (CPL) प्राप्त करने के लिए 200 फ्लाइंग घंटे पूरे करना अनिवार्य है.

जानें पायलट बनने की शर्तें

पायलट बनने की ट्रेनिंग में खर्च भी कम नहीं होता है. इसमें लगभग 25 लाख से 60 लाख रुपये तक का खर्च आता है. इसके बावजूद, यदि आपके PCM में 50% मार्क्स हैं और आप मेडिकल व DGCA परीक्षाएं पास कर लेते हैं, तो आप पायलट बनने का सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं.

पायलट बनने के लिए शारीरिक मापदंड भी जरूरी हैं. उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 5 फीट होनी चाहिए. इसके अलावा, मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना भी बहुत महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: RRB Group D Admit Card 2025 जारी, दिल्ली, यूपी और एमपी के उम्मीदवार अब डाउनलोड कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read