एजुकेशन

IIT रुड़की ने बदली Eligibility Criteria, 2026 में नए नियमों के तहत होंगे एग्जाम

2026 में होने वाले JEE Advanced की परीक्षाओं के लिए IIT रुड़की ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में कई बदलावों की घोषणा की. IIT रुड़की ने अपनी आधिकारिक नोटिस में नियमों को बताया, जिसका पालन हर अभ्यार्थी को करना होगा. ये नए नियम उम्र, प्रयासों की संख्या, 12वीं की पात्रता और IIT में पूर्व प्रवेश जैसी शर्तों से जुड़ा हैं.

IIT ने बदला पात्रता नियम

दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT रुड़की ने नई एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जारी किया है. इसकी जानकारी IIT ने एक नोटिस के जरिए दिया है. साथ ही नोटिस में ये भी कहा है कि अभ्यार्थियों को इनका पालन करना अनिवार्य है.

नए नियमों के अनुसार, JEE Advanced की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार को JEE Main 2026 (B.E./B.Tech पेपर) के शीर्ष 2,50,000 सफल अभ्यर्थियों की सूची में स्थान पाना होगा. वहीं, पहले की तरह रिजर्व कैटेगरी के लिए सीटों का प्रतिशत तय ही रहेगा. साथ ही हर कैटेगरी में PwD अभ्यर्थियों के लिए 5% सीटें आरक्षित रहेंगी.

उम्र सीमा के नए नियम

इसके बाद उम्र सीमा को लेकर नई गाइडलाइन को भी जारी किया गया है. इसके अनुसार अब सामान्य वर्ग के छात्रों की जन्मतिथि 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद की होनी चाहिए. वहीं SC, ST और PwD कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है, इसलिए उनके लिए ये जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1996 या उसके बाद की मानी जाएगी.

अटेम्प्ट से जुड़े नियम पिछले वर्षों की तरह ही हैं, लेकिन इन्हें इस बार दोहराया गया है. इसके अनुसार किसी भी उम्मीदवार को JEE Advanced में अधिकतम दो मौके, वह भी लगातार दो वर्षों में ही दिए जाएंगे. यानी यदि कोई कैंडिडेट एक साल परीक्षा देता है, तो अगला मौका केवल अगले साल ही मिलेगा.

12वीं से जुड़े नियम

वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी शर्तों में भी खास बदलाव किए गए हैं. इस बार से JEE Advanced 2026 में वही उम्मीदवार शामिल हो सकता है जिसने 2025 या 2026 में पहली बार 12वीं की परीक्षा दी हो. जो छात्र 2024 या उससे पहले 12वीं पास कर चुके हैं, वे सामान्य तौर पर एलिजिबल नहीं माने जाएंगे. हालांकि, यदि किसी बोर्ड ने 2023–24 का परिणाम 18 जून 2024 या उसके बाद घोषित किया है, तो ऐसे छात्र 2024 में परीक्षा देने के बावजूद योग्य माने जाएंगे. वहीं, जिनका रिजल्ट बोर्ड ने रोका हो, उन्हें पात्रता नहीं दी जाएगी.

इसके अलावा, IIT में पूर्व दाखिले वाले उम्मीदवारों के लिए भी कड़े नियम जारी किए गए हैं. अगर किसी छात्र को पहले IIT में सीट अलॉट हुई थी, उसने रिपोर्टिंग की थी या बाद में सीट कैंसिल कराई थी, तो वह JEE Advanced 2026 में नहीं बैठ सकता. लेकिन 2025 के प्रिपरेटरी कोर्स में दाखिला लेने वाले या वे उम्मीदवार जिन्हें JoSAA 2025 में IIT सीट मिली थी लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं किया था, वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

कब होंगे एग्जाम?

नोटिस के आखिर में, एग्जाम डेट्स को भी घोषित किया गया हैं. JEE Main 2026 का सेशन-1 21–30 जनवरी 2026 और सेशन-2 1–10 अप्रैल 2026 के बीच होगा. वहीं, JEE Advanced 2026 का कंप्यूटर-आधारित टेस्ट 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: SSC CGL रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

3 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

24 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

25 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

29 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago