एजुकेशन

अग्निवीरों के लिए सेना का नया फरमान! स्थायी सैनिक बनने तक शादी पर रोक, नियम तोड़ा तो नौकरी से होंगे बाहर

Agniveer Recruitment New Rule: भारतीय सेना में सेवा दे रहे उन हजारों युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, जो अग्निवीर के तौर पर भर्ती हुए थे और अब ‘स्थायी सैनिक’ बनने का सपना देख रहे हैं.

इंडियन आर्मी ने अग्निवीरों के स्थायीकरण को लेकर नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है, जो सीधे तौर पर उनकी निजी जिंदगी यानी शादी से जुड़ा है. अगर आप या आपके परिवार में कोई अग्निवीर है, तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि एक छोटी सी चूक करियर पर भारी पड़ सकती है.

शादी की तो ‘स्थायी’ होने का सपना टूटेगा

सेना द्वारा जारी नए नियमों के मुताबिक, कोई भी अग्निवीर तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक कि वह सेना में स्थायी तौर पर नियुक्त नहीं हो जाता. सरल शब्दों में कहें तो, 4 साल की अग्निवीर सेवा के दौरान ‘अनमैरिड’ रहना अनिवार्य है. लेकिन पेच यहां है कि सेवा खत्म होने के बाद जब आप स्थायी सैनिक बनने के लिए आवेदन करेंगे, उस पूरी प्रक्रिया के दौरान भी आपको कुंवारा ही रहना होगा. अगर किसी ने स्थायी होने के लिए आवेदन करने से पहले या प्रक्रिया के बीच में शादी कर ली, तो उसे स्थायी नौकरी के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा.

आखिर कब बजेगी शहनाई?

अब युवाओं के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर शादी के लिए कितना इंतजार करना होगा? इसका जवाब यह है कि आपको अग्निवीर के रूप में अपनी 4 साल की सर्विस पूरी करनी होगी. इसके बाद जब स्थायी सैनिक बनने की चयन प्रक्रिया शुरू होगी, तो उसमें करीब 4 से 6 महीने का समय लग सकता है. जैसे ही सेना की फाइनल मेरिट लिस्ट में आपका नाम आ जाता है और आपकी स्थायी सैनिक के तौर पर नियुक्ति हो जाती है, आप शादी करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र होंगे.

ये भी पढ़ें- अब गरीबी नहीं बनेगी पढ़ाई की बाधा, बिहार में खुलेंगे मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल

2022 बैच के लिए ‘करो या मरो’ का साल

याद दिला दें कि केंद्र सरकार ने 2022 में अग्निपथ योजना लागू की थी. इस साल यानी 2026 के जून-जुलाई महीने में पहले बैच के लगभग 20 हजार अग्निवीर अपनी 4 साल की सेवा पूरी कर रिटायर होने जा रहे हैं. नियम कहता है कि इनमें से केवल 25 फीसदी युवाओं को ही उनकी परफॉरमेंस और फिजिकल फिटनेस के आधार पर भारतीय सेना में स्थायी तौर पर रखा जाएगा.

बाकी 75 फीसदी अग्निवीर सेवामुक्त होकर घर लौटेंगे. जो 25 फीसदी युवा परमानेंट कैडर में जाने की रेस में शामिल होंगे, उनके लिए अगले 4-6 महीने अग्निपरीक्षा जैसे होंगे. सेना प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जब तक चयन का फाइनल रिजल्ट नहीं आ जाता, तब तक किसी भी उम्मीदवार को विवाह बंधन में नहीं बंधना चाहिए. अगर आप चयन प्रक्रिया के दौरान शादी करते हैं, तो आपको तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

12 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

18 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

37 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

40 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

54 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

59 minutes ago