भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चुनाव आयोग (Election Commissio) ने शमी (Mohammed Shami) और उनके भाई क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत बुलाया है. यह प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हुई थी.
जादवपुर से जारी हुआ नोटिस
साउथ कोलकाता के जादवपुर इलाके के कार्टजू नगर स्कूल से सोमवार को नोटिस जारी किया गया. इसमें दोनों भाइयों को असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के सामने पेश होने का आदेश दिया गया.
क्रिकेट मैच बना वजह
विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल टीम की ओर से खेलने के कारण शमी (Mohammed Shami) सुनवाई में शामिल नहीं हो सके. इस समय वह राजकोट में हैं. शमी (Mohammed Shami) ने चुनाव आयोग ((Election Commissio)) को पत्र लिखकर बताया कि घरेलू क्रिकेट मैचों में व्यस्त होने की वजह से वह 5 जनवरी को उपस्थित नहीं हो पाएंगे. उन्होंने लिखा कि वह बंगाल राज्य टीम का आधिकारिक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इसी कारण तय तारीख पर सुनवाई में शामिल होना संभव नहीं है.
मतदाता सूची में नाम
शमी (Mohammed Shami) कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 93 में मतदाता के रूप में दर्ज हैं. यह क्षेत्र रासबिहारी विधानसभा के अंतर्गत आता है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से कोलकाता में रह रहे हैं. चुनाव आयोग (Election Commissio) के अनुसार शमी (Mohammed Shami) और उनके भाई का नाम एन्यूमरेशन फॉर्म में गड़बड़ियों के कारण सुनवाई सूची में आया है. ये गड़बड़ियां प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी हैं.
ये भी पढ़ें-मद्रास हाईकोर्ट का कार्तिकेय दीपम विवाद पर बड़ा फैसला, दीप जलाने की मिली मंजूरी
सुनवाई और अंतिम सूची
शमी (Mohammed Shami) के मामले की सुनवाई 9 से 11 जनवरी के बीच होगी. चुनावी बंगाल के लिए अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी. दिसंबर में जारी एसआईआर ड्राफ्ट रोल से 58 लाख से ज्यादा नाम हटाए जा चुके हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

