एजुकेशन

JEE Main Exam Registration 2026: आज आखिरी मौका! आवेदन की डेडलाइन न चूकें, जल्द करें आवेदन, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया

JEE Main Exam Registration 2026: JEE Main 2026 में बैठने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि जेईई मेन सेशन-1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 है.

ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे तुरंत NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. आज के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और फिर कोई भी नया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.

1 से 2 दिसंबर तक मिलेगा फॉर्म सुधार का मौका

कई बार जल्दी-बाजी में फॉर्म भरते समय गलतियां हो जाती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए, एनटीए ने छात्रों को एक मौका देने की बात कही है.

करेक्शन विंडो 1 दिसंबर से 2 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी.

इन दो दिनों के दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपनी डिटेल्स में सुधार कर सकेंगे.

खुद भर सकते हैं आवेदन

छात्र बिना किसी बाहरी मदद के खुद सहज तरीके से आवेदन कर सकते हैं. प्रक्रिया भी काफी सरल है:

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “Registration for JEE (Main)- 2026 Session-1 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर जाकर नई आईडी बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में 100 करोड़ का एडमिशन स्कैम, NEET छात्रों को बनाया शिकार

फीस का भुगतान अनिवार्य

किसी भी कैटेगरी से हों, आवेदन तभी मान्य माना जाएगा जब छात्र निर्धारित शुल्क जमा करेंगे. एनटीए ने कैटेगरी और पेपर के अनुसार फीस अलग-अलग तय की है, जिसे विद्यार्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

सेशन-1 परीक्षा जनवरी 2026 में

एनटीए की ताजा जानकारी के अनुसार:

  • सेशन-1 परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी.
  • सिटी स्लिप जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी.
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से 3–4 दिन पहले उपलब्ध होगा.
  • परिणाम 12 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा.

बता दें कि JEE Main देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, इसलिए छात्र डेडलाइन को बिल्कुल नजरअंदाज न करें. अगर आप भी परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, तो आज ही बिना देरी किए फॉर्म भर लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago