एजुकेशन

JNVST 2026: नवोदय विद्यालय प्रवेश फॉर्म की अंतिम तिथि नजदीक, 7 फरवरी को होगी परीक्षा; जानें प्रोसेस

नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया है. दरअसल ऐसा करने के पीछे की वजह यह है कि जो अभिभावक अपने बच्चों को नवोदय में एडमिशन दिलवाना चाहते है लेकिन किसी वजह से फॉर्म तिथि से पहले नहीं भर पाए उनके लिए इस तिथि को बढ़ाया गया है. अब छात्र 21 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा.

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर फॉर्म भर कर सकते हैं. वेबसाइट पर कक्षा 9वीं और 11वीं दोनों के फॉर्म का लिंक उपलब्ध हैं, जिसपर क्लिक कर सीधे फॉर्म भरा जा सकता है. फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी को पहले पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर फॉर्म जमा करना होगा. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है.

क्या है फॉर्म भरने की पात्रता?

कक्षा 9वीं के लिए आवेदक का जन्म 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होना चाहिए. साथ ही वह उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां नवोदय विद्यालय स्थित है. छात्र वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हो. जो छात्र पहले ही 8वीं पास कर चुके हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते.

कक्षा 11वीं के लिए छात्र का जन्म 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए और वह वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हो. जो छात्र 10वीं पास कर चुके हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं.

कितना है आवेदन शुल्क?

आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 के आवेदन के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है और सभी कैटेगरी के छात्र निशुल्क आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर 7 फरवरी 2026 को होंगी. इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही जारी कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: एक अनार 13 हजार बीमार! मध्य प्रदेश में कांस्टेबल की सिंगल पोस्ट के लिए अंधाधुंध आवेदन; PhD वाले भी शामिल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

12 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

21 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

36 minutes ago