एजुकेशन

NCRTC Recruitment 2026: मैनेजर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 9 मई आवेदन का आखिरी मौका, जानें पूरी डिटेल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न चार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 9 मई निर्धारित की है. इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो गई है. ऐसे में यह एनसीआरटीसी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका है.

एनसीआरटीसी ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित विभिन्न चार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है, उनमें सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) व मैनेजर/सिक्योरिटी के 1-1 और डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) के 2 पद शामिल हैं.

ऐसे अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें

एनसीआरटीसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक (सिविल) या समकक्ष (पूर्णकालिक) किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

9 अप्रैल के आधार पर की जाएगी आयु गणना

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 45 से 65 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 9 अप्रैल के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, स्वास्थ्य/चिकित्सा फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 80,000 से 2,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित से जुड़े सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल के रख लें.

वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद, उसे ‘कैरियर सेल, मानव संसाधन विभाग, गतिशक्ति भवन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम, आईएनए कॉलोनी, नई दिल्ली-110023’ पते पर 9 मई तक या उससे पहले डाक करना होगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

31 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

38 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

47 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago