एजुकेशन

NEET PG Result 2025: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें कटऑफ समेत काउंसलिंग प्रोसेस

NEET PG Result 2025 Declared: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार 19 अगस्त 2025 को NEET PG 2025 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस साल 3 अगस्त को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स natboard.edu.in और nbe.edu.in पर देख सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को NBEMS की वेबसाइट पर जाकर अपने यूज़र आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा. रिजल्ट लिंक अब वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है और उम्मीदवार तुरंत अपना स्कोर देख सकते हैं.

29 अगस्त से मिलेगा स्कोरकार्ड

इस साल नीट पीजी परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 2.42 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। परीक्षा देशभर के 301 शहरों में बने 1052 परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में ऑनलाइन मोड (CBT) से संपन्न कराई गई. हालांकि नतीजे जारी हो गए हैं, लेकिन स्कोरकार्ड अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है.

NBEMS ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 29 अगस्त 2025 से डाउनलोड कर सकेंगे. स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते इसकी कॉपी सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के लिए यह जरूरी डाक्यूमेंट्स होगा.

NEET PG 2025 Result Direct Link

NEET PG 2025 Result: ऐसे करें चेक

  • NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • NEET PG Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • NEET PG 2025 परिणाम जारी होगा.
  • अब नीट पीजी रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन कर लें
  • पीडीएफ ओपन होने पर अपना रोल नंबर सर्च कर लें

कौन होंगे काउंसलिंग के पात्र?

रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण NEET PG Counselling 2025 का होगा. वे उम्मीदवार जिन्होंने आवश्यक कटऑफ मार्क्स हासिल कर लिए हैं, उन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा. काउंसलिंग के दौरान योग्य उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट राउंड में भाग लेकर अपने लिए कॉलेज चुन सकेंगे. इसके बाद उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ कॉलेज रिपोर्ट करना होगा.

NEET PG Result 2025: ऐसे डाउनलोड स्कोरकार्ड

  • NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • NEET PG Scorecard लिंक पर क्लिक करें.
  • यूज़र आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें.

NEET PG 2025 Cut-off

  • जनरल/ईडब्ल्यूएस – 50वां पर्सेंटाइल (275 अंक)
  • जनरल PwD – 45वां पर्सेंटाइल (255 अंक)
  • एससी/एसटी/OBC – 40वां पर्सेंटाइल (235 अंक)

ये भी पढ़ें: युवाओं के लिए खुशखबरी, MP Police में 22 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

9 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

17 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

24 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

25 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

34 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

42 minutes ago