दिल्ली सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के लिए एक राहत देने वाला फैसला लिया है. दिल्ली कैबिनेट ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को 500 रुपए से बढ़ाकर 13,150 रुपए प्रति महीना कर दिया है. इस फैसले से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे 180 नर्सिंग इंटर्न्स को सीधा फायदा मिलेगा. पहले इन इंटर्न्स को सिर्फ 500 रुपए महीना मिलता था, जो काफी कम था. साल 2022 में ही केंद्र सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को बढ़ाने का फैसला लिया था. लेकिन, दिल्ली में यह फैसला अब तक लागू नहीं किया गया था. नर्सिंग इंटर्न्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे. अब जाकर दिल्ली सरकार ने इसे मंजूरी दी है.
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में इंटर्न के रूप में सेवाएं दे रहीं नर्सिंग छात्रों को बहुत कम स्टाइपेंड मिल रहा था, लेकिन अब 13,150 रुपए महीना मिलने से उन्हें काफी मदद मिलेगी. दिल्ली में फिलहाल 180 नर्सिंग इंटर्न काम कर रहे हैं. इन सभी को अब बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलेगा. इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा और पढ़ाई के साथ-साथ जीवनयापन में भी आसानी होगी. दिल्ली सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य और नर्सिंग क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. लंबे समय से इंटर्न नर्सिंग स्टाफ कम स्टाइपेंड की वजह से परेशान थे. इस बढ़ोतरी से उन्हें अब सम्मानजनक आर्थिक मदद मिल सकेगी.
गौरतलब है कि नर्सिंग इंटर्न्स अस्पतालों में डॉक्टरों और वरिष्ठ नर्सों की मदद करते हैं. मरीजों की देखभाल से लेकर दवाइयां देने और जरूरी मेडिकल कार्यों में भी उनकी भूमिका अहम होती है.
बता दें कि 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी ने कहा था कि प्राइवेट सेक्टर में पहली बार जॉब पाने वाले युवाओं को केंद्र सरकार की तरफ से ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत 15,000 रुपए दिए जाएंगे. इस योजना के जरिए देश के करीब 3.5 करोड़ युवाओं को फायदा होगा.
भारत एक्सप्रेस
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…