एजुकेशन

नीट-एसएस 2025 परीक्षा स्थगित, अब दिसंबर को होगी आयोजित…NBEMS ने जारी की नई तिथियां

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET-SS) 2025 को स्थगित कर दिया गया है. पहले यह परीक्षा 7 और 8 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तिथियां 27 और 28 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई हैं. यह जानकारी NBEMS की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है.

नीट एसएस परीक्षा के स्थगन के कारणों के बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नियमित रूप से विजिट करें.

एनबीईएमएस के मुताबिक, NEET-SS 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी और इसे दो शिफ्टों में बांटा गया है. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. परीक्षा की यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है.

NEET-SS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

नीट एसएस में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत सरल और सहज है. इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद, एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें.
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • अंत में, फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें, जो आगे की प्रक्रिया में काम आएगा.

इस परीक्षा में शामिल होकर मेडिकल क्षेत्र के सुपर स्पेशलिटी कोर्सों में प्रवेश लिया जाता है, इसलिए यह परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. उम्मीदवारों से आग्रह है कि वे परीक्षा की नई तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें और वेबसाइट पर नियमित अपडेट्स चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: UPSC: एनडीए, एनए (I) 2025, अंक सूची जारी, upsc.gov.in पर देखें अपना स्कोर

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

40 seconds ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

9 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

17 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

20 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

24 minutes ago