Rivaba Jadeja Became Minister: गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. इसके लिए 25 मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है. नए मंत्रिमंडल में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा त्रिकम बिजल छंगा, स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेंद्र वाघाणी, रमण सोलंकी, कमलेश पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेश कटारा, प्रफुल पानसेरिया, हर्ष संघवी, मनीषा वकील और ईश्वर सिंह पटेल का नाम नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है.
फिलहाल, गुजरात के 9 पुराने मंत्रियों को हटाया गया है, जबकि छह पुराने चेहरों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. इनमें पुराने चेहरों में ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलीया, प्रफुल पानसेरीया, परसोत्तंभाई ओधवजीभाई सोलंकी और हर्ष संघवी शामिल हैं.
गुजरात मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला ने कहा कि यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है और पार्टी का हर कार्यकर्ता इससे अवगत है. जो भी कार्यकर्ता है, वह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और लगन से पार्टी की सेवा करता रहेगा.
भाजपा नेता भरत पंड्या ने कहा कि भूपेंद्र भाई की गुजरात टीम अधिकतम जन कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेगी और मेरा मानना है कि इसका हर चुनाव में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा.”
भाजपा विधायक पंकज देसाई कहते हैं कि भूपेंद्र पटेल सरकार की ओर से गठित नए मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 2027 के चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है. सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर जिले को उचित प्रतिनिधित्व मिले.
अगर गुजरात विधानसभा की वर्तमान स्थिति की बात करें तो भाजपा के पास 156, कांग्रेस के पास 17 और आम आदमी पार्टी के पास 5 सीटें हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…