Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UPSC: एनडीए, एनए (I) 2025, अंक सूची जारी, upsc.gov.in पर देखें अपना स्कोर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I), 2025 के अंकों की सूची जारी कर दी है. यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी और अंतिम परिणाम 10 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था.

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I), 2025 के अंकों की सूची जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वे अब यूपीएससी (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा?

यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी और अंतिम परिणाम 10 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था. जारी अंक सूची में उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा के अंक, एसएसबी के अंक और अंतिम अंक शामिल हैं.

अंक कैसे देखें?

  1. यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर NDA & NA (I) 2025 Marks लिंक पर क्लिक करें.
  3. खुलने वाली पीडीएफ फाइल में अपने विवरण देखें.
  4. फाइल डाउनलोड कर हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

ये भी पढ़ें- बिहार में अब होगा खेला! नीतीश कुमार ने चिराग पासवान की 3 सीटों पर उतारे JDU उम्मीदवार, सिंबल पर शुरू हुआ बवाल

जमा कराने होंगे प्रमाण पत्र

सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है. उन्हें अपनी जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता आदि के प्रमाण पत्र अपर भर्ती महानिदेशालय, एडजुटेंट जनरल शाखा, रक्षा मंत्रालय (सेना), आर.के. पुरम, नई दिल्ली में जमा कराने होंगे.
अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital