एजुकेशन

NEET UG 2026: नीट पेपर लीक मामले में अब तक 8 गिरफ्तार, परीक्षा रद्द होने के बाद जानिए अब कब होगा दोबारा एग्जाम

NEET UG 2026: मेडिकल की तैयारी कर रहे देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई तेज हो गई है. शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर 12 मई को केस दर्ज करने के बाद सीबीआई देश भर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पिछले 24 घंटों के भीतर जांच एजेंसी ने 14 अलग-अलग ठिकानों पर रेड मारकर दो और आरोपियों को दबोच लिया है, जिसके बाद इस पूरे घोटाले में गिरफ्तार होने वाले गुनहगारों की संख्या अब 8 हो गई है.

अब तक हुई कुल 8 गिरफ्तारियां

सीबीआई ने जिन दो नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. इनमें से एक धनंजय लोखंडे को अहिल्यानगर से और मनीषा वाघमारे को पुणे से पकड़ा गया है. इससे पहले पकड़े गए पांच आरोपियों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें सात दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है. जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इन आरोपियों से पूछताछ में इस रैकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

पी.वी. कुलकर्णी (पुणे, महाराष्ट्र)

शुभम खैरनार (महाराष्ट्र)

धनंजय लोखंडे (महाराष्ट्र)

मनीषा वाघमारे (महाराष्ट्र)

मांगीलाल बिंवाल (राजस्थान)

दिनेश बिंवाल (राजस्थान)

विकास बिंवाल (राजस्थान)

यश यादव (हरियाणा)

ये भी पढ़ें- NEET UG पर शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला: अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा, 21 जून को री-एग्जाम में मिलेंगे 15 मिनट एक्स्ट्रा

NTA ने क्यों रद्द की परीक्षा?

बीते 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में देश भर के 23 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. लेकिन पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 मई को परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया. इस फैसले के बाद से ही देश भर में छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

इस बीच एनटीए ने एग्जाम कैंसिल करने के फैसले पर अपनी सफाई दी है. एजेंसी का कहना है कि यह कड़ा कदम इसलिए उठाना पड़ा ताकि पूरी ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों का नुकसान न हो.

अब कब होगी परीक्षा?

NTA ने अब साफ कर दिया है कि नीट-यूजी 2026 की रद्द हुई परीक्षा का आयोजन आगामी 21 जून को किया जाएगा. परीक्षा की नई तारीख सामने आने के बाद जहां एक तरफ छात्रों के मन से अनिश्चितता के बादल छंटे हैं, वहीं दूसरी तरफ बेहद कम समय मिलने के कारण तनाव भी बढ़ गया है. 23 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को अब महज कुछ ही हफ्तों में दोबारा पूरे सिलेबस का रिवीजन करना होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एकसप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

3 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

33 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

35 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

49 minutes ago