बोर्ड परीक्षाओं का समय जैसे-जैसे नजदीक आता है, छात्रों के मन में दबाव और तनाव बढ़ने लगता है. कई बार पढ़ाई की प्लानिंग, टाइम मेनेजमेंट, दिमागी टेंशन और आत्मविश्वास की कमी छात्रों को परेशान कर देती है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों, तीनों के लिए एक बड़ा मंच बन जाता है.
हर साल जैसे ही इस कार्यक्रम की घोषणा होती है, देशभर के छात्र उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लेते हैं, क्योंकि उन्हें सीधे पीएम मोदी से बातचीत करने और अपने सवाल पूछने का मौका मिलता है. इस बार भी PPC 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं कि इस कार्यक्रम की खासियत क्या है और इसमें हिस्सा लेने के लिए रेजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते है.
‘Pariksha Pe Charcha’ की शुरुआत साल 2018 में इस उद्देश्य से हुई थी कि छात्र बिना डर और दबाव के परीक्षा दे सकें. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सरल भाषा में बच्चों की चुनौतियों को समझते हैं और उन्हें प्रैक्टिकल तरीके बताते हैं, जैसे पढ़ाई को मजेंदार कैसे बनाएं, टाइम कैसे मैनेज करें, सोशल मीडिया का उपयोग कैसे कंट्रोल में रखें और ध्यान भटकने से कैसे बचें.
इसके अलावा, पीएम मोदी बच्चों को असफलताओं से सीखने, खुद पर भरोसा रखने और पॉजिटिव माहौल बनाने जैसे जरूरी जीवन मूल्य भी सिखाते हैं. यही कारण है कि इस कार्यक्रम का प्रभाव बच्चों पर गहरा होता है और वे परीक्षा को लेकर ज्यादा आत्मविश्वासी बन जाते हैं.
यह प्रोग्राम मुख्य रुप से बोर्ड परीक्षा और स्कूली परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए होता है. इसलिए प्रोग्राम में कक्षा 6 से 12वीं के छात्र इसमें हिस्सा ले सकते है, साथ ही छात्रो के अभिभावक और स्कूली टीचर्स भी हिस्सा ले सकते है. इससे वो बच्चों को इस समय में कैसे सपोर्ट करने जैसी बातों को समझ सकते हैं.
बतादें कि सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खोल दी हैं, ताकि हर कोई अपने अनुभव, सवाल और सुझाव प्रधानमंत्री तक पहुंचा सके.
इस कार्यक्रम का लक्ष्य सिर्फ पढ़ाई पर चर्चा करना नहीं है, बल्कि छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना है. पीएम मोदी हल्के-फुल्के अंदाज में बच्चों को प्रेरित करते हैं और उन्हें सिखाते हैं कि परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि एक चुनौती की तरह देखें. कई छात्रों का अनुभव है कि इस कार्यक्रम को सुनने के बाद उनकी टेंशन काफी कम हो जाती है, जिससे वो फोकस के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाते हैं.
PPC 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 तय की गई है. रजिस्ट्रेशन कराने वालों को एक सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाता है, जो छात्रों के लिए एक मोटिवेशन बनता है.
पूरी प्रक्रिया बहुत आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है. यह कार्यक्रम हर उस छात्र के लिए फायदेमंद है जो परीक्षा को लेकर तनाव महसूस करता है और सकारात्मक दिशा में बढ़ना चाहता है.
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…