Rajasthan Police Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. एडमिट कार्ड राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी किए गए हैं. उम्मीदवार अपनी SSO ID से sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
यदि किसी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 7340557555 / 9352323625 या विभागीय नंबर 0141-2821597 पर संपर्क कर सकता है. इसके अलावा ई-मेल igrecraj@gmail.com पर भी मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2025: 223 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, मेंडिकल, कानून और शिक्षा में काम करने का सुनहरा अवसर
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को होगा. परीक्षा राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी.
परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न 1 अंक का होगा. सवाल रीजनिंग, कंप्यूटर, राजस्थान सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से पूछे जाएंगे. महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़े कानून और नियम भी प्रश्न पत्र का हिस्सा होंगे.
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इसलिए अभ्यर्थियों को अनुमान लगाकर जवाब देने से बचना चाहिए. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा. सभी चरणों को पास करने वाले अभ्यर्थियों को 10,000 रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…