Bharat Express DD Free Dish

Rajasthan Police Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी, जानिए डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Rajasthan Police Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार SSO ID से sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 13 और 14 सितंबर को होगी.

Rajasthan Police Admit Card 2025

Rajasthan Police Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. एडमिट कार्ड राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी किए गए हैं. उम्मीदवार अपनी SSO ID से sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

समस्या होने पर हेल्पलाइन

यदि किसी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 7340557555 / 9352323625 या विभागीय नंबर 0141-2821597 पर संपर्क कर सकता है. इसके अलावा ई-मेल [email protected] पर भी मदद मिल सकती है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • लॉगिन पर क्लिक करें.
  • अपनी SSO ID/यूज़रनेम, पासवर्ड और कोड भरें.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2025: 223 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, मेंडिकल, कानून और शिक्षा में काम करने का सुनहरा अवसर

परीक्षा कब होगी?

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को होगा. परीक्षा राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी.

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न 1 अंक का होगा. सवाल रीजनिंग, कंप्यूटर, राजस्थान सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से पूछे जाएंगे. महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़े कानून और नियम भी प्रश्न पत्र का हिस्सा होंगे.

10,000 पदों पर होगी भर्ती

प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इसलिए अभ्यर्थियों को अनुमान लगाकर जवाब देने से बचना चाहिए. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा. सभी चरणों को पास करने वाले अभ्यर्थियों को 10,000 रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read