Mumbai Book Festival 2026: मायानगरी मुंबई में आयोजित छह दिवसीय ‘मुंबई पुस्तक महोत्सव-2026’ का रविवार को भव्य समापन हो गया. इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने शिरकत की. स्वयं 3,000 से अधिक पुस्तकों का निजी संग्रह रखने वाले और गहन साहित्य प्रेमी CMD उपेन्द्र राय ने महोत्सव में न केवल 20 से 25 पुस्तकें खरीदीं, बल्कि युवाओं की पठन रुचि, जीवन दर्शन और पुस्तकों की परिवर्तनकारी शक्ति पर बेहद सारगर्भित विचार भी रखे.
पुस्तकों के प्रभाव पर पूछे गए सवाल पर CMD उपेन्द्र राय ने बेहद सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन जीने के लिए भले ही किताब पढ़ना अनिवार्य न हो, लेकिन सुंदर, सुगंधित और खुले आसमान जैसा व्यापक जीवन जीने के लिए पुस्तकों से जुड़ना आवश्यक है.
उन्होंने कहा-
‘किताबें आपके जीवन की परिभाषा इस तरह बदलती हैं जैसे आप किसी घुमावदार पहाड़ी पर चढ़ते हैं, आपको लगता है कि आप वहीं खड़े हैं, लेकिन आपकी ऊंचाई का तल लगातार बदलता जाता है. किताबें आपके जीवन की ऊंचाई, गहराई, सोचने का तरीका और दृष्टि सब कुछ बदल देती हैं.’
अपने व्यक्तित्व में आए बदलाव और निर्भीकता का श्रेय पुस्तकों व जीवन के अनुभवों को देते हुए वे बोले कि किताबों और जीवन की घटनाओं से गुजरने के बाद मन का सारा भय समाप्त हो जाता है. उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि केवल पढ़ा या सीखा हुआ ज्ञान उधार का होता है, जिससे व्यक्ति अंधे की तरह टटोलकर चलता है; जब ज्ञान स्वयं के अनुभव से गुजरता है, तभी व्यक्ति पक्के और आत्मविश्वासी कदमों से आगे बढ़ता है.
युवाओं के भटकाव पर चिंता जताते हुए CMD उपेन्द्र राय ने कहा कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास और रूढ़ियों से ऊपर उठकर युवाओं को ‘मान लेने’ के बजाय ‘जानने की यात्रा’ करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सूरज की रोशनी, हवा और नदियों की तरह मनुष्य को भी संकीर्ण सीमाओं से हटकर पूरी पृथ्वी को अपना परिवार मानना चाहिए. साथ ही बच्चों को सही उम्र में वैज्ञानिक और शारीरिक (फिजियोलॉजी) शिक्षा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया.
पाठकों और युवाओं के लिए प्रेरक पुस्तकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगत सिंह की ‘मैं नास्तिक हूं’, आध्यात्मिक समझ के लिए ‘विज्ञान भैरव तंत्र’ (शिव-पार्वती संवाद), जीवन की सर्वोच्च ऊंचाइयों के लिए ‘अष्टावक्र गीता’ और सर्वोपयोगी ग्रंथ के रूप में ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ पढ़ने की सलाह दी. अंत में उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) के निदेशक युवराज मलिक और मुख्य संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Gen-Z पीढ़ी का पुस्तकों की ओर लौटना देश के भविष्य के लिए शुभ संकेत है.
भारत एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के प्रेरक संबोधन और युवाओं के लिए कहे गए विशेष वक्तव्यों के आलेख यहां देख सकते हैं. एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) भी हैं, जिन्होंने फरवरी 2023 में इस संस्था का बीजारोपण किया. पत्रकारिता में उनका 3 दशक का लंबा अनुभव है. इसके साथ-साथ वे मोटिवेशनल स्पीकर भी रहे हैं. देशभर में विभिन्न राज्यों में आयोजित कॉन्क्लेव में उनके संबोधनों को सुनने के लिए युवा आयोजन स्थलों पर उमड़ आते हैं.
⇒ यहां 1 क्लिक करने पर उनकी सभी खबरें एक जगह देखी जा सकती हैं.
⇒ Bharat Express CMD Upendrra Rai’s Stories
भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने विपक्ष…
नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आगरा के जगदीशपुरा थाने के एक मामले में अंधेरे में सिर्फ…
मुंबई विश्वविद्यालय के कलीना कैंपस में 24 नवंबर से चल रहे छह दिवसीय 'मुंबई पुस्तक…
Sivok Rangpo Rail Line: सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली सिवोक-रंगपो रेल परियोजना में…
RBI की दिसंबर मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट बढ़ने की संभावना है. विशेषज्ञों के…