RBSE 12th Result 2026 Out: राजस्थान के लाखों छात्रों और उनके माता-पिता का लंबा इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. अगर आप भी उन छात्रों में से हैं जिन्होंने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी, तो अब आपकी धड़कनें तेज होना लाजमी है, क्योंकि रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो चुका है.
इस बार बोर्ड ने किसी एक स्ट्रीम को प्राथमिकता न देते हुए आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों ही विषयों का रिजल्ट एक साथ सुबह 10 बजे जारी किया है. आपको याद दिला दें कि इस साल 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं और 11 मार्च, 2026 तक चली थीं. तब से ही छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
रिजल्ट देखना अब बेहद आसान है. बस अपने फोन या लैपटॉप पर नीचे दिए गए 4 स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर आपको ‘Rajasthan Board Result 12th Class 2026’ का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
अब वहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) ध्यान से भरें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड जरूर कर लें.
ये भी पढ़ें- ‘असफलता सिर्फ एक कॉमा, फुल स्टॉप नहीं…’, आरा में मैट्रिक फेल छात्रा के खौफनाक कदम पर शिक्षाविदों की भावुक अपील
आपको बता दें कि कई बार रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है और साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना इंटरनेट के भी SMS के जरिए अपना स्कोर जान सकते हैं. बस अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और RJ12 [Space] अपना रोल नंबर टाइप करें. अब इसे 5676750 नंबर पर भेज दें. कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में मैसेज के रूप में आ जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…