Sarkari Naukri 2026: अगर आप लंबे समय से एक पक्की सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. देश के अलग-अलग सरकारी विभागों ने बंपर भर्तियों का पिटारा खोल दिया है. इस हफ्ते करीब 14 हजार से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं, जहां न केवल इज्जतदार पद मिलेंगे, बल्कि सैलरी भी शानदार होगी.
अगर आप तैयारी कर रहे हैं और सही मौके के इंतजार में थे, तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आपके लिए कहां-कहां राहें खुली हैं.
टीचिंग लाइन में करियर बनाने वालों के लिए गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति ने 1100 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगी. अगर आपने TET (पेपर-1) पास कर लिया है और आपके पास D.EI.Ed की डिग्री है, तो आप इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं. खास बात यह है कि शुरुआत के 5 साल आपको 26,000 रुपये प्रति माह फिक्स सैलरी मिलेगी, लेकिन इसके बाद आपका पे-स्केल ₹25,500 से लेकर ₹81,100 तक जा सकता है. यहां कोई भारी-भरकम परीक्षा नहीं, बल्कि मेरिट के आधार पर सीधे सिलेक्शन होगा.
पंजाब एंड सिंध बैंक ने ‘लोकल बैंक ऑफिसर’ के 1000 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके आवेदन शुरू हो चुके हैं और आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है. अगर आप ग्रेजुएट हैं और आपके पास बैंकिंग या संबंधित क्षेत्र में 18 महीने का अनुभव है, तो आप तुरंत अप्लाई करें. यहां सैलरी पैकेज बेहद आकर्षक है ₹48,480 से शुरू होकर ₹85,920 तक. चयन के लिए आपको ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा. एक बात का ख्याल रखें, आपको स्थानीय भाषा की अच्छी समझ होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड के 34 हजार छात्रों पर फेल होने का खतरा, स्कूलों की लापरवाही से फंसा रिजल्ट; जानें क्या है मामला
महाराष्ट्र में भी 300 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है, इसलिए देर न करें. इसके लिए 12वीं या ग्रेजुएशन के साथ-साथ आपके पास डीएड (D.Ed) या बीएड (B.Ed) की डिग्री होना जरूरी है. चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, तो अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दें.
UPSSSC ने लोअर PCS के तहत असिस्टेंट मैनेजर के 2285 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि आवेदन 29 मई 2026 से शुरू होंगे और 18 जून तक चलेंगे. ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ PET 2025 का प्रीलिम्स पास होना इसके लिए अनिवार्य शर्त है. इसमें सैलरी लेवल 4 से लेवल 7 के बीच मिलेगी, जो काफी सम्मानजनक है. चयन प्रक्रिया थोड़ी लंबी होगी जिसमें प्री, मेन्स, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरण शामिल हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…