दुनिया

महायुद्ध @Day 37: 48 घंटे बाद बरपेगा कहर! ट्रंप के अल्टीमेटम पर अराघची ने दुनिया को चेताया

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत नहीं खोला गया, तो अगले 48 घंटों में ईरान पर भीषण कहर बरपेगा. 6 अप्रैल को 10 दिनों के युद्ध टालने की डेडलाइन समाप्त हो रही है. इस बीच, ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान में एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान कई शीर्ष ईरानी सैन्य अधिकारी मारे गए हैं. वहीं, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद प्रांत के ‘ब्लैक माउंटेन’ क्षेत्र पर भारी बमबारी की है, जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

परमाणु प्लांट पर हमले से भड़का ईरान (us iran israel war tension)

बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हुए हमले ने आग में घी डालने का काम किया है. ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने चेतावनी दी है कि यदि हमले नहीं रुके, तो इसके परिणाम वैश्विक होंगे. उन्होंने कहा कि परमाणु ठिकानों पर हमले से रेडियोएक्टिव रिसाव हो सकता है, जिसका असर एक बड़े क्षेत्र पर पड़ेगा. अराघची ने पश्चिमी देशों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है.

वैश्विक कूटनीति में खलबली (us iran israel war update)

ईरान ने दावा किया है कि 28 फरवरी से अब तक उसकी 30 यूनिवर्सिटीज को निशाना बनाया गया है. वहीं, अर्जेंटीना ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान के टॉप डिप्लोमेट को देश से बाहर निकाल दिया है. युद्ध की आग लेबनान तक पहुँच चुकी है, जहाँ इजराइली हमलों में अब तक 1422 लोगों की जान जा चुकी है. हूतियों ने भी इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा कर तनाव को और बढ़ा दिया है.

भारत ने उठाया बड़ा कदम

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट्स पर हमले जारी रहेंगे और अगले हफ्ते ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है. इस महासंकट के बीच, भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 7 साल बाद ईरान से तेल आयात शुरू कर दिया है. भारत ने ईरान से 44 हजार मीट्रिक टन LPG भी खरीदी है. साथ ही, सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत 345 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते चेन्नई पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें: सबरीमाला विवाद: 9 जजों की संविधान पीठ 7 अप्रैल से करेगी सुनवाई, जानें मामले के 7 बड़े सवाल

महायुद्ध का 37वां दिन यह संकेत दे रहा है कि कूटनीति के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं. ट्रंप का अल्टीमेटम और बुशहर प्लांट पर मंडराता खतरा इस बात की तस्दीक करता है कि यदि 48 घंटे के भीतर कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो 6 अप्रैल की डेडलाइन के बाद पूरी दुनिया एक भयावह सैन्य टकराव की गवाह बनेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago