आज का दिन देश के लिए हादसों भरा साबित हो रहा है. उत्तर में देवभूमि हिमाचल प्रदेश से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु के पहाड़ों तक, रफ्तार और खराब मौसम ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं. रविवार को दो अलग-अलग राज्यों में हुए भीषण सड़क हादसों में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. कुल्लू में जहां बारिश और फिसलन ने कहर बरपाया, वहीं कुन्नूर की पहाड़ियों में एक मिनीबस अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी. प्रशासन और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हैं, लेकिन घायलों की गंभीर हालत चिंता का विषय बनी हुई है.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां सोझा के पास पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया. इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत 4 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
जानकारी के अनुसार, इस वाहन में दो बच्चों सहित कुल 22 लोग सवार थे जो जलोड़ी दर्रे की सैर कर जीभी की ओर लौट रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इलाके में हो रही लगातार बारिश की वजह से सड़क पर काफी फिसलन थी. जैसे ही गाड़ी भुंतर की ओर ढलान पर उतरी, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते गाड़ी सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई.
हादसे की सूचना मिलते ही कुल्लू जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. स्थानीय लोगों ने भी मलबे में दबे घायलों को निकालने में मिसाल पेश की. कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि 18 घायलों को रेस्क्यू कर बंजार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कुल्लू रीजनल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर सर्च और वेरिफिकेशन ऑपरेशन अभी भी जारी है.
उधर दक्षिण भारत के तमिलनाडु से भी एक डराने वाली खबर आई है. नीलगिरी जिले के कुन्नूर में नामक्कल से आ रही एक टूरिस्ट मिनीबस अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस बस में टीवीके (TVK) के कार्यकर्ता सवार थे, जो कुन्नूर में अपने उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे. पहाड़ों के घुमावदार रास्तों पर अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया है.
ये भी पढ़ें: मुंगेर में धू-धू कर जलीं सरकारी फाइलें! विजय सिन्हा ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…