एजुकेशन

UGC NET 2025: NTA ने आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण एडवाइजरी की जारी, न करें देरी

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक आ चुकी है. इसी बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों के लिए परिक्षा से जुड़ी नई एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है, जिसके बाद आवेदन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा. ऐसे उम्मीदवार जो अभी फॉर्म भरने की तैयारी में हैं, वो आखिरी समय पर तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

जरूरी बातें:

आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया को तब तक पूरा नहीं माना जाएगा, जब तक उम्मीदवार निर्धारित परिक्षा शुल्क का भुगतान कर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड नहीं कर लेते. भुगतान के बाद कंफर्मेशन पेज की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें. केवल वही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल माने जाएंगे जिनका आवेदन और फीस दोनों सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है.

आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉग-इन करके आवेदन पत्र में अपनी आवश्यक डीटेल्स भरें. सारी जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें. आवेदन जमा हो जाने के बाद उसका प्रिंट निकाल लेना न भुलें.

कितना है आवेदन शुल्क?

इस परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपये का शुल्क हैं, जबकि EWS/ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है. आवेदन के बाद सुधार विंडो 10 से 12 नवंबर 2025 तक 3 दिनों के लिए खुलेगा. यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच होगी, जो पूरी तरह से कम्प्यूटर आधारित टेस्ट मोड में देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

उम्मीदवारों को सलाह है कि अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें.

ये भी पढ़ें: QS Asia University Ranking 2026: आईआईटी दिल्ली देश का टॉप संस्थान, पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी नंबर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी पर जताई खुशी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

2 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

6 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

23 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

23 minutes ago

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

30 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

39 minutes ago