बिहार में गुरुवार को होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और वोट चोरी का आरोप लगाया. राहुल ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस की जीत को बीजेपी की जीत में बदलने की साजिश रची गई. उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक राज्य का नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.
राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है और अगर चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए, तो लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा.
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा में कुल 25 लाख वोट चोरी किए गए, जिनमें 5.21 लाख फर्जी मतदाता, 93,174 अवैध मतदाता और 19.26 लाख थोक मतदाता शामिल हैं.
उन्होंने आगे कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की एक योजना बनाई गई थी. जब मैंने आंकड़े देखे तो मुझे यकीन नहीं हुआ. मैंने अपनी टीम को कहा कि हर डेटा को हर सोर्स से दोबारा जांचो.’
राहुल गांधी के मुताबिक, कांग्रेस 8 सीटों पर 22 हजार वोटों से हारी, और यह अंतर उन्हीं फर्जी वोटों की वजह से हुआ.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास ‘H Files’ हैं, जिनमें हरियाणा चुनाव में हुई कथित गड़बड़ियों के सबूत मौजूद हैं.
उन्होंने कहा कि यह मामला किसी एक विधानसभा क्षेत्र का नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चुनावी हेरफेर का उदाहरण है. हमें हमारे उम्मीदवारों से कई शिकायतें मिलीं कि वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो रही हैं, मशीनें ठीक से काम नहीं कर रहीं. हमें लगा कि यह मामला गंभीर है और इसकी जांच जरूरी है.
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा के चुनाव इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि डाक से आए वोट (postal ballots) और वास्तविक मतदान के परिणामों में बड़ा अंतर देखा गया.
उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स कांग्रेस की जीत की ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन नतीजे पूरी तरह उल्टे निकले. जब मैंने पहली बार यह जानकारी देखी, तो मुझे विश्वास नहीं हुआ. मैंने टीम को बार-बार कहा कि आंकड़ों को क्रॉस-चेक करो. यह सिर्फ तकनीकी गलती नहीं लग रही थी, बल्कि एक संगठित प्लान दिख रहा था.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने ब्राजील की एक मॉडल की फोटो दिखाते हुए दावा किया कि उसी फोटो का इस्तेमाल हरियाणा के अलग-अलग बूथों पर वोट डालने में किया गया.
उन्होंने कहा, ‘यह महिला कभी स्वीटी तो कभी सीमा के नाम से वोट डाल रही है. एक ही महिला ने 22 जगह वोट डाले. एक व्यक्ति 14 बार वोट कर रहा है. यह कैसे संभव है?’
राहुल ने आगे कहा कि मतदाता सूची में 1 लाख से ज़्यादा नकली फोटो वाले वोट दर्ज हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग ने इन डुप्लीकेट नामों को क्यों नहीं हटाया, जबकि ऐसा करने के लिए सॉफ्टवेयर मौजूद है.
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उन बूथों की सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दी, जहां फर्जी वोटिंग के सबूत मौजूद थे.
उन्होंने आगे कहा कि यही वजह है कि अब कांग्रेस इस पूरे मामले को जनता के सामने रख रही है. एक ही फोटो वाले दो बूथों पर एक व्यक्ति को 223 वोट मिले, यह मजाक नहीं लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है.
राहुल गांधी ने कहा कि यह मामला केवल चुनाव का नहीं बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का है. मैं चाहता हूं कि भारत के युवा समझें, अगर वोट चोरी होंगे, तो आपकी आवाज़ कौन सुनेगा? लोकतंत्र तभी तक ज़िंदा है, जब तक चुनाव ईमानदारी से हों.
उन्होंने ये भी कहा कि यह सिर्फ हरियाणा का मुद्दा नहीं है, बल्कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी इसी तरह की शिकायतें मिली हैं.राहुल गांधी के आरोपों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है कांग्रेस का कहना है कि वह इस मामले में चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत देगी. वहीं, बीजेपी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के आरोप बेतुके और तथ्यों से परे हैं.
ये भी पढ़ें: “तुम मेरी साइड हो या उनकी?” भाई तेजस्वी की तारीफ पर साथी से बोले, तेज प्रताप यादव का वायरल वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…