चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्‍ट फेज की वोटिंग 6 नवंबर को, 3.75 करोड़ वोटर; 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार

Bihar Polls 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का पहला चरण कल यानी 6 नवंबर को संपन्‍न होने जा रहा है. इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. 45,341 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 बूथों पर शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा. पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं. एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है, जहां नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी है.

मतदान वाले जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर. इनमें 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित सीटें हैं.

हाई-प्रोफाइल वाली सीटें और प्रत्याशी

सोशल मीडिया यूजर्स की नजर हाई-प्रोफाइल सीटों पर है, जैसे राघोपुर से तेजस्वी यादव (आरजेडी), महुआ से तेज प्रताप यादव, लखीसराई से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मोकामा से अनंत सिंह (जदयू) और अलीनगर से मैथिली ठाकुर (बीजेपी). प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी, राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गजों ने रैलियां कीं.

चुनाव आयोग के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सभी बूथों पर वेबकास्टिंग होगी, मोबाइल फोन अंदर ले जाना प्रतिबंधित है. दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं हैं. मॉक पोल सुबह 5 बजे होगा. पहले चरण के बाद दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.

चुनावी आंकड़े एक नजर में:

कुल सीटें: 121 (102 सामान्य, 19 एससी)
मतदान केंद्र: 45,341 (36,733 ग्रामीण, 8,608 शहरी)
उम्मीदवार: 1,314 (1,192 पुरुष, 122 महिलाएं)
कुल मतदाता: 3,75,13,302
पुरुष: 1,98,35,325
महिलाएं: 1,76,77,219
थर्ड जेंडर: 758

पहली बार वोटर: 7,37,765 (ज्यादातर 18-19 आयु वर्ग)
युवा मतदाता (18-40 वर्ष): 1,96,27,330
दिव्यांग मतदाता: 3,22,077
वरिष्ठ नागरिक (80+): 5,24,687
100+ आयु के वोटर: 6,736
सर्विस वोटर: 1,00,904

यह चरण बिहार की सियासत की दिशा तय करेगा. मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

यह भी पढ़िए: सरकारी खजाने पर ‘सर्जरी’ चुनावी महामंत्र, महिलाओं को नगद ट्रांसफर से दलदल में राज्य; PRS रिपोर्ट एक चेतावनी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago