UP Board new high-tech marksheet 2025-26: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अब अपनी छवि तेजी से बदल रहा है. कभी नकल और व्यवस्थागत चुनौतियों के लिए चर्चा में रहने वाला बोर्ड अब परीक्षा प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और तकनीकी इनोवेशन पर जोर दे रहा है. इसी कड़ी में 2025-26 की बोर्ड परीक्षा से एक नई हाईटेक मार्कशीट जारी की जा रही है, जो मजबूत होने के साथ सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खास है. बोर्ड का दावा है कि इसकी नकल बनाना लगभग नामुमकिन है.
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के कार्यालय में रखी यह नई मार्कशीट सामान्य कागज की तरह नहीं है. इसकी मजबूती इतनी ज्यादा है कि इसे हाथ से फाड़ना लगभग असंभव है. सचिव ने यहां तक घोषणा कर दी कि जो कोई इसे हाथ से फाड़ देगा, उसे 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा. कई लोगों ने कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सफल नहीं हो पाया. यह मार्कशीट विशेष पॉलिमर आधारित सामग्री से बनी है, जो सामान्य कागज से कई गुना मजबूत है.
इस मार्कशीट की सबसे खास बात यह है कि यह पानी से खराब नहीं होती. जरूरत पड़ने पर इसे साबुन और पानी से साफ भी किया जा सकता है. इसे न तो लैमिनेशन की आवश्यकता है और न ही यह सामान्य कागज से बनी है. बोर्ड का दावा है कि यह 70 से 80 साल तक सुरक्षित रह सकती है. नमी, धूप या सामान्य उपयोग से इसमें कोई असर नहीं पड़ता. यह फीचर छात्रों के लिए बहुत राहत देने वाला है, क्योंकि पुरानी मार्कशीट अक्सर खराब हो जाती थी.
मार्कशीट में एक विशेष सुरक्षा फीचर जोड़ा गया है. यदि इसे लगभग एक मिनट तक धूप में रखा जाए तो माध्यमिक शिक्षा परिषद का लाल रंग का लोगो उभरकर दिखने लगता है. छाया में लाने पर दो मिनट में यह गायब हो जाता है. यह यूवी तकनीक पर आधारित सुरक्षा उपाय है, जिससे असली और नकली की पहचान आसानी से हो सकेगी. इसके अलावा मार्कशीट में QR कोड और यूनिक आईडी भी एम्बेड है, जिससे ऑनलाइन वेरिफिकेशन तुरंत हो सकेगा.
साल 2025 की परीक्षा में शामिल करीब 53 लाख छात्रों को यह नई मार्कशीट दी जाएगी. बोर्ड का कहना है कि इसमें आगे भी सुधार किए जाते रहेंगे, ताकि छात्रों को सुरक्षित और टिकाऊ डॉक्यूमेंट मिल सके. यह पहल न सिर्फ नकल रोकने में मदद करेगी, बल्कि मार्कशीट की लंबी उम्र और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी मार्कशीट की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और नकली मार्कशीट से बचें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…
Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…